🏏 IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले Chennai Super Kings (CSK) के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने 28 मार्च को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
शुरुआती 4 मैच मिस कर सकते हैं धोनी
बता दें कि एक रिपोर्ट्स के अनुसार एमएस धोनी (MS Dhoni)कम से कम पहले चार मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, जो CSK के लिए बड़ा झटका है। उनकी गैरमौजूदगी टीम के संतुलन, खासकर फिनिशिंग और नेतृत्व, दोनों पर असर डाल सकती है।
Official Statement
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
यह भी पढ़ेंFIFA World Cup 2026: नए नियमों का धमाकाGet well soon, Thala! 💛🦁 pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
📅 जिन मैचों में नहीं खेल पाएंगे
- 30 मार्च: Rajasthan Royals vs CSK
- 3 अप्रैल: CSK vs Punjab Kings
- 5 अप्रैल: Royal Challengers Bangalore vs CSK
- 11 अप्रैल: CSK vs Delhi Capitals
कौन संभालेगा विकेटकीपिंग?
एमएस धोनी (MS Dhoni) की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी Sanju Samson को दी जा सकती है, जबकि युवा विकल्प के तौर पर उर्विल पटेल का नाम भी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : IPL 2026 की शुरुआत: आज RCB बनाम SRH से होगा टूर्नामेंट का आगाज, जाने 10 बड़ी खासियतें
अनुभव की कमी पड़ेगी भारी
44 साल की उम्र में भी धोनी CSK के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे और जरूरत पड़ने पर कप्तानी भी संभाली थी, खासकर जब Ruturaj Gaikwad चोटिल हो गए थे।
























