कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली: उत्तम नगर में ‘दूध-दही चोर’ गैंग के 2 शातिर गिरफ्तार

उत्तम नगर वायरल CCTV वीडियो

Delhi News: दिल्ली पुलिस की आउटर जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने उत्तम नगर इलाके में सक्रिय एक अनोखे गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग तड़के सुबह दूध सप्लाई करने वाली गाड़ियों का पीछा करके दूध और दही से भरी क्रेटों पर हाथ साफ करता था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस ने इस गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

वायरल वीडियो बना एक्शन का आधार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग खुलेआम दूध और दही की क्रेट उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

चर्च के पास बिछा पुलिस का जाल

पुलिस को 3 अप्रैल को एक गुप्त सूचना मिली कि इस चोरी में शामिल दो आरोपी शिव विहार (विकास नगर) स्थित एक चर्च के पास अपने किसी साथी से मिलने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां जाल बिछा दिया। कुछ देर बाद एक थ्री-व्हीलर (ऑटो) वहां पहुंचा और जैसे ही एक युवक गाड़ी से उतरा, पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें : जानें भगवान विष्णु ने कच्छप का रूप लेने के असली कारण

कैसे करते थे चोरी और कहां बेचते थे माल?

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने तरीके (Modus Operandi) का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि वे तड़के सुबह दूध सप्लाई वाले वाहनों की रेकी करते थे। जैसे ही सप्लायर घरों या दुकानों के बाहर दूध की क्रेटें रखकर अंदर या आगे बढ़ जाता था, ये बदमाश तेजी से वहां पहुंचकर क्रेट्स को अपने ऑटो में लादकर फरार हो जाते थे। चोरी किया गया दूध और दही उन्हें डाबड़ी और बिंदापुर स्थित दूध सप्लाई पॉइंट्स पर आसानी से बेच दिया जाता था।

मास्टरमाइंड के खिलाफ 38 से ज्यादा मामले दर्ज

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ पाथा और आयुष मान पांडे उर्फ पंडित के रूप में हुई है। दोनों रन्होला इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोहित उर्फ पाथा इस गैंग का मास्टरमाइंड है और एक हार्डकोर अपराधी है। उस पर चोरी, स्नैचिंग और वाहन चोरी के 38 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।

यह भी पढ़ें : पृथ्वी से 560 प्रकाश वर्ष दूर मिला ‘सुपर अर्थ’, वैज्ञानिकों के होश उड़ा देने वाली खोज

फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन बदमाशों ने अब तक इलाके में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके अन्य साथी कौन-कौन हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now