दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय राजधानी में जिद्दी जाट का ट्रेलर किया लॉन्च

ऋषि ​तिवारी


पंजाबी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जिद्दी जट्ट’ के हिंदी वर्जन का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 16 जून को दिल्ली के ले मेरिडियन होटल में लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दिल्ली के सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और माफिया संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

अवैध रेत खनन की कहानी पर आधारित है ‘जिद्दी जट्ट’

‘जिद्दी जट्ट’ की कहानी पंजाब में होने वाले अवैध रेत खनन और उससे जुड़े माफिया नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अपराध, सत्ता और संघर्ष की कहानी को एक्शन थ्रिलर के अंदाज में पेश किया गया है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ ड्रामा और रोमांच भी देखने को मिलेगा।

फिल्म में रांझा विक्रम सिंह, सिंघा, सारा गुरपाल और बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रदीप रावत अपने दमदार निगेटिव किरदारों के लिए जाने जाते हैं और फिल्म में उनकी मौजूदगी कहानी को और दिलचस्प बनाती है।

रनिंग हॉर्स फिल्म्स और ग्लोबल टाइटन्स ने किया निर्माण

‘जिद्दी जट्ट’ का निर्माण रनिंग हॉर्स फिल्म्स और ग्लोबल टाइटन्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन सिमरनजीत सिंह ने किया है। निर्देशक सिमरनजीत सिंह इससे पहले ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्ट दे’, ’25 किल्ले’ और ‘रब्बा रब्बा मीन्ह वर्सा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

निर्देशक ने पंजाबी सिनेमा में एक्शन और ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली कहानियों को पर्दे पर पेश किया है। ऐसे में ‘जिद्दी जट्ट’ से भी दर्शकों को एक दमदार और मनोरंजक एक्शन ड्रामा की उम्मीद है।

‘डंकी’ में भी नजर आ चुके हैं रांझा विक्रम सिंह

फिल्म के अभिनेता रांझा विक्रम सिंह बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। वह सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा रांझा विक्रम सिंह ‘हीरोपंती’, ’25 किल्ले’, ‘राणा विक्रमा’ और ‘फौजी कॉलिंग’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।

‘जिद्दी जट्ट’ में उनका किरदार एक्शन और संघर्ष से भरपूर नजर आ रहा है। ट्रेलर में उनका दमदार अंदाज फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है।

एक्शन और माफिया कल्चर का दिखेगा तड़का

जिद्दी जट्ट हिंदी वर्जन में पंजाब की पृष्ठभूमि के साथ अवैध रेत खनन और माफिया संस्कृति को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस, ड्रामा और अपराध की दुनिया के बीच किरदारों का संघर्ष देखने को मिलेगा।

ट्रेलर लॉन्च के साथ ही फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर रांझा विक्रम सिंह और सिंगा स्टारर ‘जिद्दी जट्ट’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now