दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हादसे का खतरा टला: दोनों विमानों के बीच टक्कर, यात्री और क्रू सुरक्षित

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान ग्राउंड इंसिडेंट का शिकार हुआ। इस घटना में विमान के दाहिने विंगलेट (Right Winglet) को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरी एयरलाइन के विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ है।" एयरलाइन ने एहतियात के तौर पर इस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड (सेवा से बाहर) कर दिया है।

एयरपोर्ट पर टक्कर से हड़कंप: IGI पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के बीच हादसा, स्थिति नियंत्रण में
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया
  • स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों में टकराव, कोई घायल नहीं
  • दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित टल गया बड़ा हादसा
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार बना विमान
  • स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों की टक्कर

Delhi News: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट (SpiceJet) का एक विमान अकासा एयर (Akasa Air) के विमान से टकरा गया। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, घटना तब हुई जब दोनों विमान बे (Bay) एरिया में मौजूद थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों विमानों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

स्पाइसजेट ने दी जानकारी

बता दें कि स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि 16 अप्रैल 2026 को स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान ग्राउंड इंसिडेंट का शिकार हुआ। इस घटना में विमान के दाहिने विंगलेट (Right Winglet) को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरी एयरलाइन के विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ है।” एयरलाइन ने एहतियात के तौर पर इस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड (सेवा से बाहर) कर दिया है।

अकासा एयर ने यात्रियों को उतारा, की वैकल्पिक व्यवस्था

बता दें कि अकासा एयर ने बताया कि दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली उनकी फ्लाइट QP-1406 को इस घटना के बाद वापस बे पर लौटना पड़ा। अकासा एयर के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि अकासा एयर का विमान बे एरिया में खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन के एक विमान की उससे टक्कर हो गई। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है। एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। दोनों एयरलाइन कंपनियों ने यह सुनिश्चित किया है कि इस ग्राउंड इंसिडेंट के बारे में संबंधित विमानन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

हाल ही में कोलकाता में भी हुआ था ऐसा हादसा

यह पहला मामला नहीं जब एयरपोर्ट पर विमानों की सुरक्षा को लेकर ऐसी घटना सामने आई है। इससे पहले पिछले हफ्ते कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी इसी तरह की एक चौंकाने वाली घटना हुई थी। वहां बे-एरिया में खड़े इंडिगो के एक विमान से एक तीसरे पक्ष का वाहन टकरा गया था। इंडिगो एयरलाइन के मुताबिक, सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि उस वाहन में कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था और अचानक वाहन आगे बढ़कर विमान से जा टकराया। सुरक्षा के लिहाज से इंडिगो ने भी अपने विमान को तुरंत सेवा से हटा दिया था।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment