दिल्ली सरकार की पहली वर्षगांठ: सीएम रेखा गुप्ता ने 400 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी दी

दिल्ली सरकार की वर्षगांठ पर जनता को मिला तोहफा (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को मटियाला विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने यहां 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शिलान्यास केवल ईंट-पत्थर का नहीं, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों के विश्वास और बेहतर जीवन की मजबूत नींव है।
इस मौके पर सीएम गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर जनता को कई सौगातें मिलेंगी। उन्होंने संकल्प लिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कभी भी फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मटियाला दिल्ली की शहरी चमक और गांव-देहात की पारंपरिक संस्कृति का मिलन स्थल है, इसलिए यहां सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

बुनियादी ढांचे पर होगा विशेष फोकस

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बजट के माध्यम से क्षेत्र के व्यापक कायाकल्प की दिशा में काम किया जाएगा। इसमें बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, नई सड़कें बनाना, पेयजल व्यवस्था में सुधार और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले एक वर्ष में मटियाला में आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अटल कैंटीन जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : मजबूत कहानी और एक्शन के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बनी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

8 फरवरी से शुरू होंगे वर्षगांठ समारोह

सीएम रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार अपनी पहली वर्षगांठ पर 8 फरवरी से 2 मार्च तक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। 8 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता को 500 ईवी (EV) बसें समर्पित की जाएंगी। इसके अलावा, 20 तारीख तक रोजाना सरकार की नई योजनाओं की घोषणा की जाएगी।

21 फरवरी को पेश किया जाएगा रिपोर्ट कार्ड


सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 21 फरवरी को दिल्ली की जनता के समक्ष सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 22 फरवरी को मंत्री और पार्षद जनता के बीच जाकर एक साल में किए गए कार्यों की जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और दिल्ली भी इससे पीछे नहीं है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक संदीप सहरावत, पार्षद अनुराधा शर्मा, राम निवास, नजफगढ़ जोन की एमसीडी चेयरमैन सविता शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश शौखंदा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now