Delhi News: दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक छिपे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच देने और उन्हें स्टार बनाने के उद्देश्य से सीएम रेखा गुप्ता ने बुधवार को एक महत्वाकांक्षी योजना का ग्रैंड ओपन किया है। दिल्ली सरकार की इस पहल का नाम ‘हौसलों की उड़ान’ है, जो देश की पहली ऐसी सरकारी योजना है जो टीवी रियलिटी शो की तर्ज पर सीधे जनता के बीच जाकर प्रतिभाओं को तलाशेगी।
यह खबर उन लाखों युवाओं के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है जो अपनी कला को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए तरस रहे थे। इस टैलेंट हंट के जरिए सरकार युवाओं को न केवल नकद इनाम देगी, बल्कि उन्हें बॉलीवुड और कला जगत के दिग्गजों की मेंटरशिप भी प्रदान करेगी।
जानें इस मेगा टैलेंट हंट की पूरी डिटेल्स:
1. हर विधानसभा में होंगे ऑडिशन, बनाए गए 35 जोन
इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसका ढांचा पूरी तरह जमीनी स्तर पर तैयार किया गया है। युवाओं को ऑडिशन के लिए दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली की सभी विधानसभाओं में पहले ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। सुचारू संचालन के लिए पूरी दिल्ली को 35 जोन में बांटा गया है, जहां विधानसभा स्तर पर चुने गए प्रतिभागी आपस में मुकाबला करेंगे।
2. उम्र सीमा और पात्रता
दिल्ली के रहने वाले 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चाहे वह किसी झुग्गी-बस्ती से आएं या पॉश कॉलोनी के हों, सभी के लिए यह मंच खुला है।
3. नेशनल लेवल पर दिखेगा दिल्ली का दबदबा
जोनल और राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले के बाद, चयनित सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। वहां देश के नामचीन कलाकारों और ज्यूरी के सामने ये युवा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
4. ढाई लाख का इनाम और मेंटरशिप
सरकार ने विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार तय किए हैं:
- प्रथम पुरस्कार: 2.5 लाख रुपये
- द्वितीय पुरस्कार: 2 लाख रुपये
- तृतीय पुरस्कार: 1.5 लाख रुपये
- चतुर्थ पुरस्कार: 1 लाख रुपये
इतना ही नहीं, जीतने वाले प्रतिभागियों को देश के स्थापित कलाकारों से ट्रेनिंग और मेंटरशिप दी जाएगी, ताकि वे कला को करियर के रूप में अपना सकें। उम्दा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को दिल्ली सरकार अपने ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी नियुक्त कर सकती है।
Delhi Talent Hunt Scheme “हौसलों की उड़ान 2026-27” का आज से शुभारंभ हो रहा है।
🎯 लक्ष्य है- दिल्ली के युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को पहचान देना, उन्हें निखारना और आगे बढ़ाना।
🟧 सभी 70 विधानसभाओं से होगी शुरुआत
🟧 25,000+ युवाओं की भागीदारी
🟧 गायन, नृत्य, थिएटर, फाइन आर्ट,… pic.twitter.com/bjNsGjBTF2
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 20, 2026
5. 7 कैटेगरी में होगा मुकाबला
यह प्रतियोगिता 7 अलग-अलग श्रेणियों (कैटेगरी) में आयोजित की जाएगी, जिसमें गायन, नृत्य, अभिनय, वादन जैसी विभिन्न कलाओं को शामिल किया गया है।
6. कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग जल्द ही ‘हौसलों की उड़ान’ नाम से एक आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगा। युवा इस वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। यह तीर्थ यात्रा अगस्त माह तक चलेगी।सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि इस योजना का मकसद कोई भी प्रतिभाशाली युवा अछूता न रहे, इसलिए कला और संस्कृति विभाग की विशेष टीमें जमीनी स्तर पर काम करेंगी।





















