Delhi Crime: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के एंटी बर्गलरी सेल ने दो सेंधमारों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime

संध्या समय न्यूज संवाददाता


नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली द्वारका डिस्ट्रिक्ट की एंटी बर्गलरी सेल ने घरों को टारगेट करके चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो सेंधमारों को गिरफ्तार कर ​लिया और इनके पास से कैश, एलईडी टीवी और सिल्वर की ज्वेलरी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन कुमार और बबलू के रूप में हुई है। आरोपी क्रमश: महारानी एनक्लेव और ओम विहार, उत्तम नगर के रहने वाले हैं।

डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि 30 जुलाई को उत्तम नगर थाना इलाके में घर के अंदर चोरी हुई थी और वहां से ज्वेलरी, कैश, एलईडी टीवी आदि चोरी की सूचना थी। मामले की एफआईआर दर्ज की गई और इसको सुलझाने के लिए एक पुलिस टीम को लगाया गया जो कि टीम ने वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को इनके बारे में जानकारी प्राप्त हो गई, जिससे टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इनके लोकेशन का पता किया और इसी बीच कांस्टेबल बलजीत को इनके बारे में स्पेसिफिक सूचना मिली और पुलिस टीम ने छापा मारकर इन दोनों को धर दबोचा।

इन दोनों की पहचान की गई और इनके पास से चोरी की एलइडी टीवी, सिल्वर ज्वेलरी और 20 हजार रुपये कैश भी बरामद किया गया है। आगे की पूछताछ में उन्होंने बताया कि इनका तीन लोगों का एक गैंग है। जिसमें सतवीर उर्फ बीड़ी घर के बाहर नजर रखता है और 2 लोग अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी की गई ज्वेलरी को उन्होंने सोम बाजार रोड पर सूरज नाम के ज्वेलर्स को बेच दी थी। पुलिस टीम ज्वेलर्स और इन दोनों चोरों के साथियों की तलाश कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now