ऋषी तिवारी
Delhi News: दिल्ली के पालम इलाके में एक इमारत में लगी भीषण आग में 9 लोगों की जान जाने की घटना ने पूरी राजधानी को हिलाकर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद गुरुवार को स्थानीय दुकानदारों ने शोक सभा आयोजित की, लेकिन इस दौरान राजनीति इतनी हावी हो गई कि आप पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) के नेताओं के बीच जमकर झड़प हुई।
क्या थी बवाले की वजह?
बता दें कि शोक सभा में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, विपक्ष के नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बीच शोक सभा के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक सीढ़ियों के खुलने में आई दिक्कतों को लेकर बात कही।
यह भी पढ़ें :Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में इन शक्तिशाली मंत्रों से पाएं धन, विद्या और मोक्ष
इस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए उनसे मामले में राजनीति न करने की अपील की। मौके पर मौजूद भाजपा विधायक कुलदीप सोलंकी भी इस मुद्दे को लेकर आप नेताओं से भिड़ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
‘ये सिर्फ TRP के लिए आए थे’: कुलदीप सोलंकी
बता दें कि भाजपा विधायक कुलदीप सोलंकी ने आरोप लगाया कि आप नेताओं ने शोक के बजाय वहां राजनीति शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले पर राजनीति शुरू की, जिस पर मैंने कहा कि ये बाद का मुद्दा है, बाद में करेंगे। इसी बात पर वो भड़क गए। ये आज यहां आकर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन हम कल सुबह से यहां हैं। इन्होंने अन्य जगहों से कार्यकर्ता बुलाए, कोई लोकल कार्यकर्ता इनके साथ नहीं था। ये सिर्फ TRP के लिए आए थे, परिवार के साथ इनकी कोई संवेदना नहीं है।
‘विधायक ने की गुंडागर्दी’: सौरभ भारद्वाज
बता दें कि जवाब में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम सब शांतिपूर्वक शोक सभा में बैठे हुए थे। विधायक कुलदीप सोलंकी ने यहां गुंडागर्दी की। सबके सामने है कि घटना के समय फायर ब्रिगेड की सीढ़ियां नहीं खुलीं। वो कह रहे हैं कि मैं झूठ बोल रहा हूं, तो मुझे हाथ दिखाया गया और उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता वहां नहीं आईं, जबकि अरविंद केजरीवाल गोवा से यहां आ गए, इसलिए इनके पेट में दर्द हो रहा है। तुम्हें जो करना है कर लो, हम यहीं बैठे हैं।
ये हादसा नहीं हत्या है।
क्या आपको यकीन होगा देश की राजधानी दिल्ली में फ़ायर ब्रिगेड की सीढ़ी नही खुली उनके पास जाल तक नही था?
जहाँ प्रधानमंत्री गृहमंत्री से लेकर तमाम बड़े नेता रहते हैं, AAP नेता राजेंद्र कश्यप जी के परिवार के 9 लोग आग में झुलस कर मर गए वो चीख़ते रहे, चिल्लाते… pic.twitter.com/2S36ZkxzDj— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 18, 2026
संजय सिंह ने साधा निशाना
बता दें कि इस घटना पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी प्रशासन पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि ये हादसा नहीं हत्या है। क्या आपको यकीन होगा देश की राजधानी दिल्ली में फायर ब्रिगेड की सीढ़ी नहीं खुली, उनके पास जाल तक नहीं था? फायर ब्रिगेड की गाड़ी 1 घंटे बाद पहुंची और पहुंची भी तो उनकी सीढ़ी नहीं खुली। लोगों के सामने 9 जिंदगियां देखते-देखते खत्म हो गईं।



















