सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में ड्रेनेज रीमॉडलिंग का किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज (शनिवार) को राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत उन्होंने ‘न्यू मास्टर ड्रेन प्लान 2025’ के तहत ड्रेनेज रीमॉडलिंग कार्यों की शुरुआत कर दिल्लीवासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया।

जल निकासी व्यवस्था होगी बेहतर

मुख्यमंत्री ने हैदरपुर मेन रोड (बस स्टैंड से डीए ब्लॉक, शालीमार बाग) पर स्टॉर्म वाटर ड्रेन के रीमॉडलिंग कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा रोड नंबर 319, आरयूबी शालीमार बाग, चौधरी मेहर चंद मार्ग, रोड नंबर 320 और स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती मार्ग पर भी ड्रेनेज सुधार कार्य शुरू किए गए हैं। सीएम ने स्पष्ट किया कि आरसीसी (RCC) ड्रेन के निर्माण से बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होगी और सड़कें व आसपास का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

यातायात व्यवस्था में होगी राहत

यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री ने शालीमार चौक पर स्लिप रोड निर्माण तथा आरयूबी के आसपास यू-टर्न विकसित करने का काम भी शुरू करवाया। इस पहल से न केवल क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ ने इंटरनेट पर मचाई तूफान! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ उद्घाटन

स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम के तहत, रेखा गुप्ता ने सहीपुर गांव चौपाल में ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन किया। यह केंद्र क्षेत्र के निवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करेगा। साथ ही, भगवान महावीर मार्ग और के.एल. बग्गा मार्ग पर भी प्रीकास्ट फैक्ट्री निर्मित आरसीसी ड्रेन का निर्माण शुरू किया गया, जो मास्टर ड्रेन प्लान 2025 के अनुरूप है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश: गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें

शालीमार बाग के सिंगलपुर लेबर चौक पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज सुधार कार्यों का औचक निरीक्षण करते हुए सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ-साथ समयबद्धता भी सुनिश्चित की जाए। स्थानीय निवासियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के साथ सुदृढ़ ड्रेनेज व्यवस्था का निर्माण बेहद आवश्यक है ताकि क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिल सके। मुख्यमंत्री ने पुनः पुष्टि की कि दिल्ली सरकार राजधानी के हर क्षेत्र में सड़क, ड्रेनेज, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now