संध्या समय न्यूज
UP CM Yogi Adityanath Singapore: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के दौरे पर इंडियन डायस्पोरा को संबोधित करते हुए कहा कि नया भारत आज दुनिया में अपनी ताकत दिखा रहा है और देश बहुत शीघ्र वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा। सीएम योगी ने सोमवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।
मातृभूमि के प्रति लगाव को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इतनी दूर रहकर भी जो अपनी मातृभूमि के प्रति लगाव रखते हैं, वह हम सबको भारत के विकास के लिए कुछ कर गुजरने का नया उत्साह पैदा करता है। उन्होंने संस्कृत के श्लोक ‘दुर्लभं भारते जन्म, मानुष्यं तत्र दुर्लभम्’ का हवाला देते हुए कहा कि भारत में जन्म लेना और मनुष्य के रूप में जन्म लेना बहुत दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि आपको इस बात पर गर्व होना चाहिए कि आपने या आपके पूर्वजों ने भारत की धरती पर जन्म लिया है।
The warmth and affection of the Indian diaspora in Singapore is extraordinary… https://t.co/0AtCZIENeL
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2026
‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परिकल्पना
मुख्यमंत्री योगी ने ‘ग्लोबल विलेज’ की सनातनी परिकल्पना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्, उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्’ का भाव भारत में हजारों वर्षों से रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार की तरह है, जहां भेदभाव नहीं होता और यह भावना हर भारतवासी की रही है।
डिजिटल इंडिया और एआई समिट की तारीफ
मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि 11 वर्ष पहले कोई सोच नहीं सकता था कि भारत डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इकोसिस्टम की बात करेगा, लेकिन आज भारत ने इसे करके दिखाया है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट का जिक्र करते हुए बताया कि 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में उठाए गए कदमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
उत्तर प्रदेश में बदलता तस्वीर
सिंगापुर में यूपी के विकास को रेखांकित करते हुए योगी ने कहा कि 9 वर्ष पहले प्रदेश में अव्यवस्था, दंगे और असुरक्षा का माहौल था, लेकिन आज पीएम मोदी के विजनरी लीडरशिप में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
‘छावा’ को लेकर एआर रहमान के बयान पर निर्देशक ऋषि विरमानी ने दिया पलटवार
विरासत और विकास का संगम
मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या, काशी और मथुरा के संदर्भ में कहा कि यूपी में विरासत और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण भारत की मर्यादा का एहसास कराता है, तो काशी विश्वनाथ धाम भारत की शाश्वत चेतना का जीवंत उदाहरण है। मथुरा-वृंदावन भक्ति और समरसता का प्रतीक बनकर उभरा है।
महाकुंभ में दिखी समरसता
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण देते हुए उन आलोचकों को जवाब दिया जो भारत में भेदभाव की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जब 66 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में बिना किसी भेदभाव के सर्दी के बावजूद आस्था की डुबकी लगाते हैं, तो वह एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करता है।

























