श्रद्धा तिवारी
Bollywood News: सांवरे फिल्म्स प्रोडक्शन की चर्चित हॉरर लव स्टोरी ‘एकांगी अंतरात्मा’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही धूम मचा दी है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। रहस्य, डर और प्यार के अनोखे संगम को दर्शाती यह फिल्म दर्शकों को एक अलग ही सिनेमाई अनुभव प्रदान कर रही है।
यह फिल्म प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म Vix Digital OTT पर स्ट्रीम हो रही है। रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म के इमोशनल सीन्स, हॉरर मोमेंट्स और सोलफुल म्यूजिक की जमकर तारीफ हो रही है। कई दर्शकों ने इसे हाल के समय की सबसे अलग और दिल को छू लेने वाली हॉरर लव स्टोरी बताया है।
निर्मात्री और अभिनेत्री का दमदार अभिनय
फिल्म को सांवरे फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की निर्मात्री और मुख्य अभिनेत्री सुमन पांडेय ने अपने दमदार अभिनय और भावनात्मक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, निर्देशक अनुभव श्रीवास्तव ने फिल्म को बेहद रहस्यमयी और सिनेमैटिक अंदाज में प्रस्तुत किया है, जो दर्शकों को अंत तक बांए रखता है।
कलाकारों और संगीत का जादू
फिल्म की कहानी में कई टैलेंटेड कलाकारों ने अपना योगदान दिया है। इनमें सागर गर्ग, प्रदीप शर्मा, गीतांजलि कपूर, राजेश प्रजापति, मानसी, शुभम तिवारी और सोनिया शामिल हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को बुलंदियों पर पहुंचाया है। फिल्म का संगीत और विशेष रूप से इमोशनल ट्रैक “कैसे मेरे अरमान” दर्शकों को भावुक कर रहा है।
आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर शूटिंग
फिल्म की खासियत यह है कि इसकी शूटिंग आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों पर की गई है। इसने फिल्म की कहानी और वातावरण को और भी रहस्यमयी बना दिया है। डर के साथ-साथ फिल्म में गहरी भावनाओं और आत्मिक जुड़ाव का अहसास दर्शकों को होता है।
निर्मात्री की अपील
फिल्म की निर्मात्री एवं मुख्य नायिका सुमन पांडेय ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं और आत्मा को महसूस कराने वाला अनुभव है। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें।
‘एकांगी अंतरात्मा’ अब Vix Digital OTT पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म आपको डराएगी भी, भावुक भी करेगी और अंत तक अपनी दुनिया में बांधे रखेगी। कृपया फिल्म जरूर देखें, अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया देकर पूरी टीम का उत्साह बढ़ाएं।
























