मथुरा में यमुना नदी में नाव दुर्घटना, 6 श्रद्धालुओं की मौत, लापता लोगों की खोज जारी

पीपा पुल के पास नदी में टकराने के बाद पलट

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन के यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। घटना के समय नाव में लगभग 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे, जो पीपा पुल के पास नदी में टकराने के बाद पलट गई। इस दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की डूबकर मौत हो गई है, जबकि 14 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी कई लोग लापता हैं, जिन की खोज़ जारी है।

श्रद्धालुओं की नाव अचानक पलटी

यमुन नदी में बने पीपा पुल के पास श्रद्धालुओं की नाव अचानक पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। गोताखोर और राहत कर्मी लापता लोगों की खोज़ में जुटे हैं। मथुरा जिला प्रशासन के अधिकारी और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

प्रभावित क्षेत्र में जारी राहत कार्य

नाव पलटने के बाद से ही राहत और बचाव कार्य चल रहा है। स्थानीय लोग और पुलिस टीम लापता व्यक्तियों की तलाश़ में जुटे हैं। प्रशासन ने बताया कि नाव में 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे, जो पीपा पुल से टकराने के बाद नदी में पलट गई। बचाव कार्यों में चप्पल, नाव और गोताखोरों का सहारा लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया है।

फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है, और लापता श्रद्धालुओं की खोज़ में तेजी लाई जा रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ (राष्ट्रीय बचाव बल) की टीम भी मौके पर तैनात है। घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now