Himachal Nagar Nigam Election Result 2026: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा बटोरी ली है। राज्य की कुल चार नगर निगम सीटों में से भाजपा ने तीन पर शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी दमदार मौजूदगी का ऐलान किया है। इस जीत को पार्टी ने विकास और सुशासन की जीत करार दिया है, जबकि एक मात्र पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस ने बाजी मारी है। ये चुनाव आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे हैं, जिसमें भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
मंडी में भाजपा का सूपड़ा साफ
मंडी नगर निगम के नतीजे भाजपा के लिए सबसे शानदार रहे। यहां कुल 14 वार्डों में चुनाव हुए थे, जिनमें से भाजपा ने 12 सीटों पर कब्जा करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। कांग्रेस को यहां मात्र एक सीट से ही संतोष करना पड़ा, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने विजय हासिल की है। मंडी में इतना बड़ा अंतर बीजेपी के संगठन छमता और जनता के आशीर्वाद को दर्शाता है।

धर्मशाला नगर निगम, जो कि प्रदेश के मुख्यालयों में से एक है, भाजपा ने बढ़त बनाए रखी। यहां कुल 17 वार्डों में मतदान हुआ था। इनमें से भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने अपनी जीत दर्ज करके समीकरणों को थोड़ा बिगाड़ा, लेकिन भाजपा की स्पष्ट बहुमत बनी रही।
इसी तरह, सोलन नगर निगम में भी भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा है और यहां भी 17 वार्डों में चुनाव हुए, जिसमें भाजपा ने 10 सीटों पर कब्जा किया। कांग्रेस को यहां 6 सीटें मिलीं, जबकि एक सीट पर एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा है।
पालमपुर में कांग्रेस की वापसी
पालमपुर नगर निगम ने कांग्रेस के लिए राहत की खबर लेकर आया और यहां कुल 15 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत हासिल करके नगर निगम पर कब्जा कर लिया। भाजपा को यहां मात्र 4 सीटें ही मिल सकीं। पालमपुर की इस जीत ने कांग्रेस को प्रदेश में पूरी तरह से हाशिए पर जाने से बचा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकी दी है।
प्रदेश में कुल 63 वार्डों पर चुनाव हुए थे। इनमें से भाजपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज करके स्पष्ट बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को कुल 23 सीटें मिलीं, जिनमें से 11 सीटें तो पालमपुर में ही आईं। इसके अलावा 3 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नाम कीं। यह चुनाव 17 मई को कुल 51 सीटों के लिए हुआ था, जिसमें 69.16 प्रतिशत का मतदान दर्ज किया गया था। यह मतदान प्रतिशत लोकतंत्र के प्रति जनता के जुड़ाव को दर्शाता है।
भाजपा ने जीत को बताया जनता का आशीर्वाद
चुनाव परिणामों के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने लिखा कि नगर निगम चुनावों में 4 में से 3 नगर निगमों में मिली यह सफलता भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है। भाजपा ने अपनी इस प्रचंड जीत को ‘विकास और सुशासन की जीत’ करार दिया है।
अपने पोस्ट में भाजपा ने आगे कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस सरकार की राजनीति को नकारते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर एक बार फिर अटूट विश्वास जताया है। भाजपा ने साफ किया कि यह परिणाम राज्य की जनता का मोदी सरकार की योजनाओं और केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा है।

राजनीतिक विश्लेषण और भविष्य के संकेत
इन नगर निगम चुनावों को राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ‘सेमीफाइनल’ की तरह देखा जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में भाजपा का यह प्रदर्शन एक बार फिर यह संकेत देता है कि शहरी मतदाता अभी भी मोदी और भाजपा के विकास एजेंडे के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के लिए पालमपुर की जीत एक संजीवनी बूटी साबित हुई है, लेकिन अन्य तीन निकायों में हार उसके लिए चिंता का विषय हो सकती है। भाजपा के लिए मंडी और धर्मशाला जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों में जीत का मतलब है कि उनकी संगठनात्मक गतिविधियां मजबूत हैं और कार्यकर्ता मैदान में सक्रिय हैं।






















