BJP candidate name announcement: नोएडा सीट पर भाजपा ने डॉ. महेश शर्मा को दिया टिकट

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। भाजपा ने शनिवार शाम लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में गौतमबुद्ध नगर से तीसरी बार पार्टी ने महेश शर्मा पर भरोसा जताया है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर अनक कागजी नेता भारतीय जनता पार्टी के टिकट की दावेदीर कर रहे थे। भाजपा ने नोएडा से एक बार फिर डॉ. महेश शर्मा को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शह की पहली पसंद नोएडा के दो बार के सांसद डॉ. महेश शर्मा ही है।

51 लोक सभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा
उत्तर प्रदेश में लोक सभा की 80 सीट हैं। जिसमें 51 लोक सभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। डॉ. महेश शर्मा को एक बार फिर से टिकट मिलने पर गौतमबुद्ध नगर की जनता में काफी खुशी की लहर दौड़ गई है। आईएएस बीएन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के खेमे में सन्नाटा छा गया है। यह दोनों ही पिछले करीब एक साल से लोक सभा चुनाव को लेकर गौतमबुद्ध नगर में टिकट के बड़े दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन, शनिवार देर शाम को मौजूद सांसद डॉ. महेश शर्मा को दोबारा टिकट मिलने की घोषणा से इन दोनों को काफी बड़ा झटका लगा है। वहीं, सांसद डॉ. महेश शर्मा का टिकट फाइनल होते ही उनके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके खेमे के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पिछले 10 सालों के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में काफी ज्यादा विकास किया है। इस विकास को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर डॉ. महेश शर्मा पर भरोसा जताया है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

नोएडा में शुरु हुआ चुनाव
बीजेपी की तरफ डॉ. महेश शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट पर चुनाव शुरु हो गया है। अगले एक दो दिनों में समाजवादी पार्टी भी नोएडा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के गठबंधन में नोएडा की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट बीएपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती की घरेलू सीट रही है। इस कारण बसपा से भी जल्दी ही प्रत्याशी घोषणा हो जाएगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now