भारतीय सोशलिस्ट मंच ने शहादत दिवस और लोहिया जयंती कार्यक्रम

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 35 स्थित मोरना गांव में भारतीय सोशलिस्ट मंच ने शहादत दिवस और लोहिया जयंती कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामें प्रधान जी ने की मंच का संचालन जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर ने किया इस अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही भिक्षाटन से मिली खाद्य सामग्री से प्रेम भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कहा कि देश में जिस तरह से नफरत का माहौल बनाकर देश का भाईचारा बिगाड़ा जा रहा है।

ऐसे में आजादी के दीवानों की विचारधारा पर काम करना जरूरी हो गया है। लोगों को यह समझाना जरूरी है कि जब हिन्दू मुस्लिम ने एक थाली में खाना खाया तब देश आजाद हुआ। आजाद देश में संसाधनों पर हर वर्ग और धर्म का अधिकार है। देश की आजादी की लड़ाई हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी ने मिलकर लड़ी थी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि देश को हिंदू मुस्लिम के नाम पर बांटने वालों को यह समझाना होगा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारी किसी जाति और धर्म के लिए आजादी की लड़ाई नहीं लड़ रहे थे। वे देश के लिए लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि यह देश किसान मजदूर का है। इसे पूंजीपतियों का देश नहीं बनाने देंगे।

जंतर-मंतर पर टैक्सी ऑपरेटरों का ‘शक्ति प्रदर्शन’

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र अवाना, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर प्रदेश सचिव नरेन्द्र शर्मा, प्रदेश सचिव हीरालाल यादव,अजय एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत चीफ इंजीनियर राजपाल सिंह, रामे प्रधान, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा बलराज बैसोया नरेश पवार चोधरी राजवीर सिंह,संजय प्रधान राजकुमार एडवोकेट प्रदेश सचिव सन्नी गुर्जर ,पवन विक्की तंवर सिंह,महराजूदीन उस्मानी,मौ यामीन , मोहसिन सैफी,शाहील खांन, मौ तस्लीम, देवेन्द्र खारी, सत्यपाल सिंह गौरव मुखिया शालनी खारी हीरालाल यादव बलिया,रीजवाना ओसामा आलम सुरज सिंह सलीमुद्दीन मेवाती सबील सेबी सुधार पाण्डेय,भीम सिंह जाटव, आदि सैकड़ों साथी उपस्थित र

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now