कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

भारत विकास परिषद नोएडा का वृंदावन में भव्य आध्यात्मिक आयोजन संपन्न

Noida News: सायंकाल आयोजित भजन संध्या का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक श्री विनोद रसिक एवं उनकी टीम रही। टीम द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों ने सभी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे और वृंदावन धाम की दिव्यता का आनंद लेते रहे।

वृंदावन धाम में बांके बिहारी जी को छप्पन भोग अर्पित, भक्तिमय माहौल में गूंजे भजन

HIGHLIGHTS

  • बांके बिहारी जी के श्रीचरणों में छप्पन भोग, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर
  • वृंदावन में दिव्य दर्शन, पूजन और भजन संध्या ने बांधा समां
  • श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ छप्पन भोग एवं भजन संध्या आयोजन
  • विनोद रसिक के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, वृंदावन में बही भक्ति की धारा
  • भारत विकास परिषद के आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Noida News: भारत विकास परिषद, नोएडा के तत्वावधान में वृंदावन धाम में परम पूज्य श्री बांके बिहारी जी के श्रीचरणों में छप्पन भोग अर्पण, दिव्य दर्शन एवं भजन संध्या का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस दैवीय आयोजन में परिषद परिवार के सदस्य, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

दिव्य पूजन और छप्पन भोग

इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बांके बिहारी जी के दिव्य दर्शन एवं श्री आशीष गोस्वामी द्वारा किए गए वैदिक पूजन-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात ठाकुर जी को अपार श्रद्धा और भक्ति भाव से छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ के जयघोष और भक्ति रस से सराबोर हो गया।

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

सायंकाल आयोजित भजन संध्या का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक श्री विनोद रसिक एवं उनकी टीम रही। टीम द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों ने सभी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे और वृंदावन धाम की दिव्यता का आनंद लेते रहे।

पदाधिकारियों ने संस्कृति को बताया आधार

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता सुनीता मित्तल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, संस्कृति एवं पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now