बंगाल चुनाव: सुवेंदु ने ममता को सत्ता से बाहर होने की दी चेतावनी

West Bengal Assembly Elections: सुवेंदु ने ममता बनर्जी पर स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कथित तौर पर गुंडों के साथ घूमती रहीं, लेकिन हमने लोगों में भरोसा जगाया।

जहांगीर खान ने बाहरी दबाव और हस्तक्षेप को लेकर मतदाताओं से मांगा जवाब

HIGHLIGHTS

  • सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा: BJP जीतेगी 180 से अधिक सीटें
  • 'ममता बनर्जी अब आराम करें', 4 मई को बनेगी भाजपा की सरकार
  • भवानीपुर सीट पर सुवेंदु का पलड़ा भारी?
  • ममता बनर्जी को 30 हजार वोटों से हराने का किया दावा
  • TMC ने BJP के दावों को खारिज किया

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के समाप्त होते ही राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया है। 142 सीटों पर लगभग 90 प्रतिशत से अधिक मतदान के बाद एक तरफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने 180 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में आने का बड़ा दावा किया है, तो दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने ‘200 प्रतिशत’ जीत का ऐलान कर विपक्ष को करारा जवाब दिया है।

सुवेंदु अधिकारी का हमला- ‘ममता बनर्जी अब आराम करें’

वोटिंग खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब आराम करेंगे, हम 180 से अधिक सीटें जीतेंगे। सुवेंदु ने दावा किया कि 4 मई को भाजपा की सरकार बनना तय है।

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सुवेंदु ने कहा कि वह इस सीट से 30 हजार वोटों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि भवानीपुर में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ और बड़ी संख्या में हिंदू मतदाताओं ने परिवर्तन के पक्ष में वोट दिया।

सुवेंदु ने ममता बनर्जी पर स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कथित तौर पर गुंडों के साथ घूमती रहीं, लेकिन हमने लोगों में भरोसा जगाया। उन्होंने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शाम 5 बजे के बाद इकबालपुर में जमात-ए-इस्लामी के समर्थकों ने उन पर हमला करने की कोशिश की और ‘जय बंगला’ के नारे लगाकर उन्हें घेरने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने स्थिति संभाल ली। सुवेंदु ने कहा कि यह नया बंगाल है, जो भगवा रंग में रंगा हुआ है।

TMC का पलटवार- ‘UP-गुजरात की राजनीति बंगाल में नहीं चलेगी’

भाजपा के दावों के बीच TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखा पलटवार किया। फाल्टा सीट से TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने भाजपा और चुनावी पर्यवेक्षकों पर बाहरी दबाव बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि हम 200 प्रतिशत चुनाव जीत रहे हैं। फाल्टा के मतदाता हर उस कार्रवाई का जवाब वोट से देंगे, जिसे वे बाहरी दबाव मानते हैं। जहांगीर खान ने साफ शब्दों में कहा कि गुजरात और उत्तर प्रदेश की राजनीति या संस्कृति बंगाल में बिल्कुल नहीं चलेगी।

ईवीएम विवाद और ‘सिंघम कार्रवाई’ पर क्या बोले TMC नेता?

ईवीएम पर टेप लगाने की घटना पर जहांगीर खान ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने खुद ईवीएम को टेप किया और फिर झूठे आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी रणनीति अपनाई। इसके साथ ही उन्होंने फाल्टा में हाल ही में हुई ‘सिंघम कार्रवाई’ (पुलिस की सख्त कार्रवाई) पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मतदाता इसका जवाब अपने वोट से देंगे।

अभिषेक बनर्जी द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात पर जहांगीर खान ने पूर्ण समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कदम उठना चाहिए।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now