अयोध्या में भीषण आग, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की गौशाला धू-धू कर जली

महायज्ञ परिसर में भयानक आग

UP News: भारत की रामनगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निकट चल रहे एक विशाल महायज्ञ में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे यज्ञ परिसर और समीप स्थित गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, चमत्कारिक ढंग से इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मची अफरातफरी का आलम देखा जा सकता था।

पूर्णाहुति से पहले ही बवंडर का रूप ले ली आग

यह घटना सरयू तट पर स्थित राजघाट (बाटी वाले बाबा के समीप) की है, जो राम मंदिर से महज 800 मीटर की दूरी पर है। यहां बक्सर के जीयर स्वामी के द्वारा 9 दिवसीय 51 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। लगभग 1 एकड़ क्षेत्र में फैले इस यज्ञ का आज पूर्णाहुति के साथ समापन होना था, लेकिन तभी अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जान बचाकर भागे श्रद्धालु

आग लगते ही पूरे यज्ञ परिसर में भगदड़ मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु और साधु-संत अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। आग ने यज्ञशाला को जल्दी ही अपनी चपेट में ले लिया और फिर दमनकी तेजी से पास ही स्थित गौशाला तक पहुंच गई, जिसे पूरी तरह से राख कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी, रेस्क्यू जारी

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। अयोध्या के जिलाधिकारी (डीएम) निखिल टीकाराम फूंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर स्वयं मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य का निरीक्षण किया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि आग बुझाने के लिए अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है और पुलिस बल भी कानून-व्यवस्था बनाए हुए है। आयोजकों से बातचीत के बाद अब तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें : कामदा एकादशी 2026: आज रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वहीं, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि यज्ञशाला में मौजूद आग से लकड़ियों, पंडाल और अन्य सामग्री में आग तेजी से फैली। वर्तमान में दमकलकर्मी बड़े पैमाने पर आग बुझाने का कार्य कर रहे हैं ताकि आग आसपास के अन्य क्षेत्रों में न फैल सके।

रामनगरी में इस तरह का बड़ा हादसा और गौशाला जलने की खबर से स्थानीय लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, किसी भी जान के नुकसान न होने की खबर ने सबकी राहत दी है। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now