ऑस्ट्रेलिया की संसद में बुधवार को एक अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक महिला सांसद ने संसद भवन के जिम में कंडोम की उपलब्धता को लेकर ऐसा सवाल उछाला जिसे सुनकर सदन में मौजूद अधिकारी और सांसद दंग रह गए। 9 फरवरी को सीनेट एस्टिमेट्स समिति की बैठक के दौरान लिबरल सीनेटर जेन ह्यूम (Jane Hume) ने पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाई गई सुविधाओं में अंतर पर सवाल खड़ा कर दिया।
जिम के चेंजिंग रूम में असमानता का मुद्दा
सीनेटर जेन ह्यूम ने सदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद भवन के जिम में महिलाओं के चेंजिंग रूम में तो कंडोम उपलब्ध हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से पुरुषों के चेंजिंग रूम में यह सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे सेक्शुअल हेल्थ (यौन स्वास्थ्य) की पूरी जिम्मेदारी केवल महिलाओं पर डाल दी गई है, जबकि पुरुषों को इसके लिए बराबर का जिम्मेदार नहीं माना जा रहा है।”
Senator Jane Hume has stunned public servants at a Senate estimates hearing. pic.twitter.com/s6eU3C6PAt
— news.com.au (@newscomauHQ) February 9, 2026
सवाल की शुरुआत और सचिव का जवाब
दरअसल, सदन में बहस शुरू हुई थी सीनेटर जेम्स मैकग्राथ द्वारा उठाए गए एक मुद्दे से। सीनेटर मैकग्राथ जिम के संचालन समय में कटौती और लगभग 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 125 करोड़ रुपये) की लागत से 11 सुइट्स के नवीनीकरण को लेकर सवाल पूछ रहे थे। इसी दौरान अचानक सीनेटर ह्यूम ने कंडोम का मुद्दा उठाया।
इस पर विभागीय सचिव निकोला हिंडर ने इस गड़बड़ी को मानते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि यह तो अच्छी बात है कि कम से कम महिलाएं अपने यौन स्वास्थ्य का ख्याल रख रही हैं। सीनेटर ह्यूम ने इस जवाब पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं बस यह सोच रही थी कि आखिर पुरुष अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं उठा रहे हैं? उनके इस सवाल के बाद सदन में हल्की ठहाके और अजीब सन्नाटा पसर गया।
यह भी पढ़ें : 27 फरवरी को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी
जिम के समय और बजट पर भी सवाल
इस मुद्दे के अलावा सदन में जिम के संचालन घंटों को लेकर भी चर्चा हुई। प्रस्ताव के अनुसार, जिम के समय को कम किया जा रहा है। अब रात 8 बजे के बजाय जिम पहले बंद हो जाएगा। डेटा के मुताबिक, ज्यादातर लोग सुबह 6 से शाम 6 बजे के बीच ही जिम का उपयोग करते हैं। वहीं, सीनेटर मैकग्राथ ने 11 सुइट्स के नवीनीकरण पर खर्च हो रहे भारी भरकम रकम पर भी कड़ा ऐतराज जताया।





















