ATTE 2024: साल के पहले प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रैवेल शो का शुभारंभ

संदीप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया ने आज दक्षिण एशिया के अग्रणी ट्रैवेल शो SATTE 2024 की शुरूआत इंडिया एक्‍सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्‍ली एनसीआर में की। तीन दिन के इस आयोजन का उद्घाटन भारत सरकार की पर्यटन सचिव वी. विद्यावती और इंफॉर्मा मार्केट्स इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री योगेश मुद्रास ने किया। उनके साथ कई अन्‍य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। SATTE 2024 का तीन दिवसीय उत्‍सव 22 फरवरी से लेकर 24 फरवरी, 2024 तक चलेगा। इसका थीम होगा ‘इंक्‍लूसिव एण्‍ड सस्‍टेनेबल टूरिज्‍म’ और यह 31वां संस्‍करण है, जो कि वैश्विक पर्यटन उद्योग के लिये एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।

भारत सरकार की पर्यटन सचिव वी. विद्यावती ने SATTE की उपलब्धि को सराहा और यात्रा उद्योग पर उसके बड़े असर की तारीफ की। उसकी महत्‍वपूर्ण भूमिका पर बात करते हुए, उन्‍होंने कहा है कि ‘दक्षिण एशिया का दोबारा उड़ खड़ा होना एक शानदार बात से कम नहीं है। हम आंकड़ों में बढ़त और समृद्ध होती विविधता देख रहे हैं। क्षेत्र के हर देश की बेतहाशा बढ़त इसमें दिखती है।’’ प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष दृष्टि से क्षेत्र की असीम धरोहर का संज्ञान लेते हुए, उन्‍होंने आगे कहा, ‘अपनी धरोहर का समर्थन करने के लिये हमें SATTE का इस्‍तेमाल एक मंच के तौर पर करना चाहिये। हमें एक संचरित रूपरेखा के भीतर देशों के बीच मजबूत गठजोड़ को बढ़ावा देना चाहिये।’’

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

सउदी अरेबिया में आज फाउंडिंग डे के अवसर पर सउदी टूरिज्‍म अथॉरिटी में एशिया पैसिफिक के प्रेसिडेंट श्री अलहसन अली अल्‍दाबाग ने अपना आभार व्‍यक्‍त किया, उपस्थित लोगों को सम्‍बोधित किया और SATTE के उद्घाटन दिवस पर अपना उत्‍साह दिखाया। उन्‍होंने कहा कि यह विशेष महत्‍व रखता है, क्‍योंकि साउदी अरेबिया आज अपना फाउंडिंग डे मना रहा है। भारत के पर्यटन बाजार के साथ रिश्‍तों को मजबूत बनाने में उन्‍होंने SATTE 2024 की महत्‍वपूर्ण भूमिका पर रोशनी डाली। उन्‍होंने जोर देकर कहा, ‘’अपने 2030 विजन के अनुसार हमारा लक्ष्‍य हे भारत के 7.5 मिलियन से ज्‍यादा यात्रियों को साउदी अरेबिया की ओर आकर्षित करना और भारत को अपना प्रमुख सोर्स मार्केट बनाना। इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिये हमने यात्रा के विभिन्‍न पहलुओं को कारगर बनाया है। इनमें भारतीय यात्रियों के लिये वीजा आवेदन, परमिट, होटल की व्‍यवस्‍था और फ्लाइट बुकिंग शामिल हैं।’’

इंफॉर्मा मार्केट्स- इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री योगेश मुद्रास ने अपने सम्‍बोधन में कहा, ‘साल के पहले और प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय टूरिज्‍म शो के तौर पर SATTE 2024 को भारत और दुनिया के पर्यटन बाजारों से शानदार रिस्‍पॉन्‍स मिला है। भारत के बढ़ते पर्यटन उद्योग का नजारा दिखाने में पूरी भूमिका निभाने के लिये प्रतिबद्ध होकर हम पर्यटन की संपूर्ण महत्‍व श्रृंखला को एकजुट करते हैं। उन्‍हें नेटवर्किंग और खोजबीन करने का मौका सरकार की महत्‍वपूर्ण संस्‍थाओं और फोरमों की मौजूदगी तथा सहयोग में मिलता है।’’ SATTE 2024 के वैश्विक मंच पर प्रमुख भागीदार देश नजर आ रहे हैं जैसे कि सउदी अरेबिया, दुबई, मॉरीशस, जॉर्जिया, अजरबैजान, जमैका, उज्‍बेकिस्‍तान, साउथ कोरिया, मालदीव्‍स, थाइलैण्‍ड, मलेशिया, इंडो‍नेशिया, सिंगापुर, हॉन्‍ग कॉन्‍ग, वियतनाम का डानांग क्षेत्र, थाइलैण्‍ड का चोनबरी क्षेत्र, नेपाल, श्रीलंका और भूटान, आदि। सउदी अरेबिया इस आयोजन का प्रमुख भागीदार देश है।

SATTE के विषय में SATTE (साउथ एशियाज ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज) नेशनल और स्टेट टूरिज्म बोर्ड्स (NTOs and STOs) के साथ देश और दुनिया के टूर, ट्रैवल्स और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और पेशेवरों को एक व्यापक मंच प्रदान करता है। SATTE को इस इंडस्ट्री के विकास की गति में तेजी लाने के लिए सॉल्यूशन आधारित नवाचारों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय संचालित करने, ज्ञान साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एशिया की अग्रणी ट्रैवल और टूरिज्म प्रदर्शनी के रूप में मान्यता प्राप्त है। SATTE को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बोर्ड, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवेल और ट्रेड संघों और संगठनों द्वारा अच्छी तरह से सपोर्ट हासिल है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now