नई दिल्ली में खुला अनुपम खेर का ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ एक्टिंग इंस्टीट्यूट

ऋषी तिवारी


अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता और पद्म भूषण सम्मानित अनुपम खेर ने राजधानी दिल्ली में अपने अभिनय संस्थान ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ का नया सेंटर शुरू कर दिया है। सफदरजंग एन्क्लेव में स्थापित यह केंद्र संस्थान के राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के युवा विश्वस्तरीय अभिनय प्रशिक्षण अपने शहर में ही प्राप्त कर सकेंगे।

दिल्ली में अपने अभिनय संस्थान ‘एक्टर प्रिपेयर्स’

‘एक्टर प्रिपेयर्स’ की स्थापना वर्ष 2005 में मुंबई में अनुपम खेर द्वारा की गई थी। यह संस्थान भारत के प्रमुख अभिनय प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है और इसे दुनिया का एक ऐसा अभिनय स्कूल माना जाता है जिसे एक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय फिल्म कलाकार स्वयं संचालित करते हैं। संस्थान आधुनिक अभिनय तकनीकों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के मिश्रण के लिए जाना जाता है और वर्षों से कई सफल कलाकार तैयार कर चुका है।

यह भी पढ़ें : मर्दानी 3’ – दमदार कहानी और सशक्त अभिनय का बेहतरीन मेल

केंद्र के उद्घाटन पर अनुपम खेर ने कहा

नए दिल्ली केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर अनुपम खेर ने कहा कि दिल्ली रचनात्मक ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर शहर है। यह केंद्र ऐसे युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा जो पेशेवर स्तर पर अभिनय सीखना चाहते हैं।”* वहीं अभिनेता-लेखक-निर्देशक बोमन ईरानी ने कहा कि ऐसे संस्थान न केवल कलाकार तैयार करते हैं, बल्कि अनुशासन, मौलिकता और रचनात्मक साहस को भी बढ़ावा देते हैं। संस्थान ने अब तक दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा, ईशा गुप्ता और गौहर खान जैसे कई सफल कलाकारों को प्रशिक्षित किया है। दिल्ली केंद्र में छात्रों के लिए फुल-लेंथ एक्टिंग प्रोग्राम, ऑन-कैमरा ट्रेनिंग, विशेष वर्कशॉप, ऑडिशन तैयारी और इंडस्ट्री मास्टरक्लास जैसे कोर्स उपलब्ध होंगे।

इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के मार्गदर्शन

संस्थान का पाठ्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास, अभिनय कौशल और पेशेवर समझ विकसित करने पर केंद्रित रहेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद छात्रों को आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा और संस्थान की इन-हाउस कास्टिंग टीम के माध्यम से उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन भी मिलेगा। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के मार्गदर्शन में यह नया केंद्र दिल्ली के उभरते कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now