अजय देवगन की इस फिल्म ने 342 करोड़ में मचाया था धमाल

सस्पेंस-थ्रिलर जॉनर की फिल्मों में कहानी की एक-एक कड़ी बेहद अहम होती है। ऐसे में 'दृश्यम 3' देखने जाने से पहले पिछले दो पार्ट्स को दोबारा देख लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अच्छी बात ये है कि दोनों फिल्में OTT पर स्ट्रीम हो रही हैं और आप घर बैठे आराम से कहानी को रिफ्रेश कर सकते हैं।

जयदीप अहलावत का खतरनाक अवतार, विजय सालगांवकर की होगी आखिरी जंग

HIGHLIGHTS

  • OTT पर मौजूद है विजय सालगांवकर की पूरी कहानी, जानें कहां
  • दृश्यम 3 की कहानी मलयालम वर्जन से अलग, डायरेक्टर ने किया खुलासा
  • रिलीज से पहले ही ट्रेलर छोड़ गया सवालों का पहाड़, जानिए वजह
  • दो बार चकमा दे चुका विजय, अब पुलिस को लगेगा पूरा पता

अजय देवगन के फैंस के लिए साल 2026 का जश्न पहले से तय है, क्योंकि बॉलीवुड की सबसे सफल सस्पेंस फ्रेंचाइजी में से एक ‘दृश्यम’ का आखिरी पार्ट सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रहा है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ यानी ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का धांसू ट्रेलर लॉन्च किया, जिसे देखते ही फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया। गोवा के साधारण केबल ऑपरेटर विजय सालगांवकर की जिस कहानी ने दो बार दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखा, अब उसका आखिरी चैप्टर स्क्रीन पर आने वाला है।

सस्पेंस-थ्रिलर जॉनर की फिल्मों में कहानी की एक-एक कड़ी बेहद अहम होती है। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ देखने जाने से पहले पिछले दो पार्ट्स को दोबारा देख लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अच्छी बात ये है कि दोनों फिल्में OTT पर स्ट्रीम हो रही हैं और आप घर बैठे आराम से कहानी को रिफ्रेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्म देखने को मिलेगी और दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था।

‘दृश्यम’ (2015): वर्ड ऑफ माउथ के दम पर बनी सुपरहिट

फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म 31 जुलाई 2015 को स्क्रीन पर आई थी। अजय देवगन के अलावा फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने लीड रोल निभाया था। कहानी गोवा के एक आम केबल ऑपरेटर विजय सालगांवकर की है, जो अपने परिवार को एक बड़े अपराध की चपेट से बचाने के लिए हर हद तक जाने को तैयार हो जाता है। इसी बीच उसका सामना पुलिस अधिकारी मीरा देशमुख (तब्बू) से होता है। सिंपल लेकिन तगड़ी स्क्रिप्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया।

बॉक्स ऑफिस और OTT: सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम’ ने दुनियाभर में करीब 110.40 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसमें भारत से 90.63 करोड़ और ओवरसीज मेडार्केट से 19.77 करोड़ रुपये की कमाई शामिल थी। वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 67.14 करोड़ रुपये रहा। अगर आप ‘दृश्यम 3’ से पहले कहानी की शुरुआत याद करना चाहते हैं, तो पहली फिल्म जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो दोनों पर उपलब्ध है।

‘दृश्यम 2’ (2022): सात साल बाद लौटा विजय सालगांवकर

फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया था, जो 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। इस बार अजय देवगन और तब्बू के साथ अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर जैसे कलाकार स्क्रीन पर नजर आए थे। पहली फिल्म के घटनाक्रम के सात साल बाद की कहानी दिखाई गई, जब विजय का पास्ट एक बार फिर उसके परिवार पर भारी पड़ने लगता है। नई जांच और नए सवालों के बीच विजय अपनी चालाकी के दम पर एक बार फिर सबको चकमा देने की कोशिश में जुट जाता है। ट्विस्ट-टर्न्स से भरपूर ये कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई और फिल्म ने पहले पार्ट से कई गुना ज्यादा कमाई करने में सफलता हासिल की।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 2’ ने वर्ल्डवाइड 342.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसमें भारत में 282.81 करोड़ और विदेशों में 59.50 करोड़ रुपये की कमाई शामिल थी। वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 239.67 करोड़ रुपये रहा, यानी पहले पार्ट से तीन गुना से भी ज्यादा। दूसरी फिल्म को रिवाइज करने के लिए आप अमेजन प्राइम वीडियो पर जा सकते हैं, जहां ये फिल्म स्ट्रीम हो रही है।

‘दृश्यम 3’ में क्या नया है?

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी पार्ट है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने रोल्स में लौटेंगी, वहीं इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत भी शामिल हैं। जयदीप एक नए और खतरनाक पुलिस अफसर राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभाएंगे, जो सालों से दबे सच को बाहर निकालने पर अमादा है। यानी इस बार विजय की चालाकी को अपने करियर की सबसे बड़ी परीक्षा का सामना करना होगा।

दिलचस्प बात ये है कि निर्देशक अभिषेक पाठक ने खुद कहा है कि ‘दृश्यम 3’ की कहानी मलयालम वर्जन से बिल्कुल अलग है। यानी जिन दर्शकों ने साउथ की ओरिजिनल फिल्म देख रखी है, उनके लिए भी हिंदी वर्जन में कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही इस फिल्म को गांधी जयंती के लंबे वीकेंड का फायदा मिलने की उम्मीद है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now