‘उगते सूरज की भूमि’ में पहुंचे ‘आदित्य’

जापान पहुंचे सीएम योगी ने निवेशकों से की मुलाकात (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के सफल दौरे के बाद अब जापान की धरती पर राज्य के लिए वैश्विक निवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। सीएम योगी अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां पहुंचते ही उन्होंने जापान की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा की।

सोशल मीडिया पर किया यह ट्वीट

जापान पहुंचने के बाद सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा है कि “Landed in Tokyo, Japan.. उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार…” एयरपोर्ट पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी दिखाई दिए।

सीएम योगी से मुलाकात पर संजय दत्त ने कही ये बड़ी बात, वायरल हुई तस्वीर

मित्सुई एंड कंपनी से मुलाकात

टोक्यो में सीएम योगी ने प्रतिष्ठित कंपनी मित्सुई एंड कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) काजुकी शिमिजु और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे परिवर्तनकारी क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कंपनी को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि यूपी का तेज औद्योगिक विस्तार वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण को मजबूत करने के लिए अनुकूल है। बैठक में अवसंरचना परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और औद्योगिक निवेश में सहयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

कोनोइके ट्रांसपोर्ट को मिला निवेश का न्योता

इसके अलावा, सीएम योगी ने कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड की टीम से भी मुलाकात की। उन्होंने यूपी में लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को लेकर चर्चा की। उन्होंने कंपनी को राज्य में निवेश करने का निमंत्रण दिया, जिससे भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होगा।

दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम

बता दें कि सीएम योगी 25 और 26 फरवरी तक जापान के दौरे पर रहेंगे। वह अपने साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल लेकर गए हैं। इस दौरान वे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे और कई अन्य बड़ी कंपनियों व निवेशकों से मुलाकात करेंगे। इस दौरे को उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश (FDI) बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now