Actor Sonu Sood : एक्टर सोनू सूद ने बढ़ाया युवा विक्रेता का उत्साह

संध्या समय न्यूज़ संवाददाता


मुंबई। आम आदमी के ‘मसीहा’ सोनू सूद ने एक बार फिर खुद को छोटे व्यवसायों के लिए सबसे बड़ा समर्थक साबित कर दिया है। कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सड़क किनारे मकई बेचने वाले को बढ़ावा देने के बाद अब उन्होंने अपने फॉलोअर्स के दिलों पर कब्जा करते हुए हिमाचल प्रदेश में एक युवा स्ट्रॉबेरी विक्रेता को स्पॉटलाइट किया है।

सोनू ने हालही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जो उनके वास्तविक उत्साह को दर्शाता है। इसमें सोनू बिहार के स्ट्रॉबेरी विक्रेता के साथ खड़े हैं और उसका उत्साह बढ़ाते हुए ज़ोर से कहते हैं “एक बिहारी सब पे भारी।” इस वीडियो के जरिये वह दूसरों को छोटे व्यवसायों को सफलतापूर्वक चलाने के लिए अपार क्षमता और कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अपने सशक्त पहलों के माध्यम से सोनू एक मार्गदर्शक के रूप में अनगिनत व्यक्तियों को अपने सपनों को पूरा करने की राह दिखाते और प्रेरित करते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now