नेशनल स्पीड स्केटिंग में आव्या ने जीता कांस्य पदक

सुनील चिंचोलकर


बिलासपुर,छत्तीसगढ़। कोलकाता के गोल पार्क स्थित रविंद्र सरोवर लेक में आयोजित 9वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में एसईसी रेलवे नंबर-02, बिलासपुर की कक्षा 1 की छात्रा आव्या अग्रवाल ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। आव्या ने बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल कर बिलासपुर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज और अपने परिवार का नाम रोशन किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीते दो रजत पदक

आव्या अग्रवाल ने इससे पहले बिलासपुर के रतनपुर रोड में प्रदेश में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय स्पीड रोड स्केटिंग रैंकिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए थे। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

कोच ए. फ्रैंकलिन और शीरिन मैम को दिया सफलता का श्रेय

आव्या की इस सफलता का श्रेय उनके परिजन फ्यूजन स्केटिंग क्लब, बिलासपुर के कोच ए. फ्रैंकलिन और शीरिन मैम के मार्गदर्शन को देते हैं। परिजनों का कहना है कि प्रशिक्षकों की मेहनत और निरंतर मार्गदर्शन से आव्या अपने खेल में लगातार निखार ला रही हैं।

रोजाना कर रही हैं स्केटिंग का अभ्यास

अंकुश और गीतांजलि अग्रवाल की बिटिया आव्या अग्रवाल पढ़ाई के साथ-साथ स्केटिंग के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। वह बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में रोज सुबह और शाम स्केटिंग का अभ्यास करती हैं। नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के चलते आव्या ने कम उम्र में ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है।

परिजनों और प्रशिक्षकों ने आव्या अग्रवाल की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने के बाद आव्या के परिवार और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now