संदिप कुमार गर्ग
जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा मोदी सरकार ने अमेरिका के इशारे पर युद्धविराम करके भारत की सेना, जनता और देशभक्ति के जज़्बे को गुमराह किया है।अगर कार्रवाई होती, तो POK आज भारत का हिस्सा होता। आम आदमी पार्टी देश के सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष नीलम यादव ने कहा देश की बेटियाँ और महिलाएं इस कायरता को स्वीकार नहीं करेंगी। हमारे सैनिकों के बलिदान का यह अपमान है। महिलाएं देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हमेशा सबसे आगे रहेंगी। व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष संजय पाल ने कहा देश का व्यापारी वर्ग सरकार की चुप्पी नहीं, निर्णायक कार्रवाई चाहता है।
इस अवसर पर जिला महासचिव कैलाश शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी, संगठन मंत्री प्रशांत रावत,जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता,जिला सचिव जयकिशन जयसवाल,जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, जिला सचिव प्रवीण धीमान,व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज अहमद,जिला कार्यकारिणी सदस्य सतीश गौतम, विनोद पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।