शादी की रौनक और एनर्जी से भरपूर है आमिर खान स्टार सितारे ज़मीन पर का नया गाना ‘शुभ मंगलम’

संध्या समय न्यूज संवाददाता


सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ अब बस करीब है, जो 2007 की पसंदीदा फिल्म तारे ज़मीन पर का एक स्पिरिचुअल सीक्वल है और लोगों का उत्साह अपने चरम पर पहुंच रहा है। ट्रेलर पहले ही प्यार, खुशी और हंसी से भरी एक दिल छू लेने वाली दुनिया की झलक दिखा चुका है। अब फिल्म का सोलफुल साउंडट्रैक भी लोगों के दिलों को छू रहा है, जिससे रिलीज़ से पहले का इंतज़ार और भी बढ़ गया है।

नया गाना शुभ मंगलम भी इस त्योहारी माहौल में रौनक बढ़ा रहा है, और लोगों के बीच एक खास जश्न का माहौल बना रहा है।

अपने सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शुभ मंगलम गाना शेयर किया, जो शादी की रौनक और एनर्जी से भरपूर है। इस गाने में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा और साथ में 10 चमकते सितारे धमाकेदार डांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने इसके साथ कैप्शन भी लिखा –

सितारे ज़मीन पर के गाने शुभ मंगलम को शंकर महादेवन और अमिताभ भट्टाचार्य ने गाया है। इस गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपस किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

संयुक्ता ने तब्बू के साथ काम का जिक्र किया

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे जमीन पर’ में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now