विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करनेवाला युवक गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नौकरी की तलाश करने वाले युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। युवक ने धोखाधडी करने के लिए नोएडा में कॉल सेन्टर खोल रखा था। पुलिस ने इसके कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर तैयार किये गये फर्जी नियुक्त पत्र, बैंक पासबुक, लेन-देन का विवरण, कम्प्यूटर व लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है।

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बताया कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले एक अभियुक्त को सेक्टर-57 से गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी मैनुअल इंटेलिजेंस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से की गई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त क्रिश्चियन ग्लोबल नेट सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर पूरन कुमार तिमोथी ने कई लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। बीते दिनों पूरन ने कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर एक शख्स से 2.50 लाख रूपये ले लिये थे तथा वादी की पुत्री को न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसा वापस किया गया। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

डीसीपी ने बताया कि उक्त मामले की जांच में पाया गया कि कनाडा व अन्य देशों में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर तथा फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर ऐड डालकर एनसीआर के लोगों को लुभाकर फर्जी आँफर लेटर बनाकर देता है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त कनाडा व विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पासपोर्ट वीजा व अन्य दस्तावेजों के नाम पर दो से तीन लाख रूपये ले लेता था और उन्हें वापस नहीं करता था तथा उन्हे फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर दे देता था। डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त के ऑफिस से भारी मात्रा में फर्जी नियुक्त पत्र, बैंक पासबुक, लेन-देन का विवरण कम्प्यूटर व लैपटॉप आदि बरामद हुए है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now