5 सितंबर पर्दे पर धमाका करेगी ए.आर. मुरुगदॉस और शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘दिल मधरासी’

संध्या समय न्यूज संवाददाता


शिवकार्तिकेयन पहली बार जाने-माने डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन थ्रिलर ‘दिल मदरासी’। अमरन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सिवकार्तिकेयन अब मुरुगदॉस के साथ मिलकर फैंस को देंगे एक और सरप्राइज़। इस नई जोड़ी की अनाउंसमेंट ने फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

श्री लक्ष्मी मूवीज़ के बैनर तले बन रही ‘दिल मदरासी’ एक ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्‍टेकल होने जा रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार है। तमिल न्यू ईयर के खास मौके पर मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

फिल्म ‘दिल मदरासी’ की हाल ही में रिलीज़ हुई टाइटल झलक ने ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट जगा दी है। इस बार शिवकार्तिकेयन एक इंटेंस एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस का क्रेज़ सातवें आसमान पर है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की कमान सुदीप एलामोन ने संभाली है, जबकि म्यूजिक को अनिरुद्ध रविचंदर अपने धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर से और भी खास बनाने वाले हैं।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

ए.आर. मुरुगदॉस एक जाने-माने डायरेक्टर हैं, जिन्हें सामाजिक मुद्दों पर बनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने गजनी, हॉलीडे: अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी, कथ्थी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जो आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं।

ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बन रही ‘दिल मधरासी’ में जबरदस्त स्टारकास्ट नजर आने वाली है। श्री लक्ष्मी मूवीज़ के बैनर तले बन रही इस फिल्म में रुश्मिणी वसंथ, विद्युत जामवाल, बिजु मेनन, शब्बीर और विक्रांत जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म की एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने की है और एक्शन कोरियोग्राफी केविन और धिलीप मास्टर्स ने संभाली है। ‘दिल मधरासी’ सिनेमाघरों में 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now