संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। थाना रबूपुरा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया है। यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से की गई।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना रबूपुरा पुलिस टीम को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से अवैध हथियार रखने वाले आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुरादगढ़ी भुन्ना चौराहा, थाना रबूपुरा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज सिंह पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस टीम स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।


























