Shahaadat Divas: युवा क्रांति सेना व विद्या फाउंडेशन ने मनाया शहादत दिवस

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। ग्राम निठारी स्थित शनि मंदिर पर शनिवार को युवा क्रांति सेना और विद्या फाउंडेशन ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु के शहादत दिवस के उपलक्ष्य पर उन्हें दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बता दे इस अवसर पर सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया की युवा क्रांति सेना और विद्या फाउंडेशन ने आज एक मुहिम का भी शुभारंभ किया है जिसमे हर सरकारी दफ्तर, सरकारी एवम् प्राइवेट स्कूल और कॉलेज, अस्पतालों और अन्य दफ्तरों में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की फोटो भेंट करके उसे कार्यालय में लगाने का आग्रह भी करेंगे। इससे सिर्फ एक ही दिन नही बल्कि हमारे वीर शहीदों को हर दिन याद किया जाएगा और यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सेना के संस्थापक राजेश अंबावात ने कहा की भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर गए। अर्जुन प्रजापति ने कहा की भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु पूरे देश के आदर्श हैं। उनके विचार और उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर अंकुर शर्मा, मयंक सिंह, प्रताप प्रजापति, सुधीर रॉय, गजेंद्र सिंह, महावीर आदि मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now