चीन- अमेरिका तनाव के बीच युआन का उछाल: वैश्विक मुद्रा बाजार में नई हलचल

International Dollar vs Yuan News:चीन के केंद्रीय बैंक 'पीपल्स बैंक ऑफ चाइना' (PBOC) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, युआन लगातार मजबूत हो रहा है। बैंक ने युआन का दैनिक रेफरेंस रेट 6.8349 प्रति डॉलर तय किया है। यह फरवरी 2023 के बाद का सबसे मजबूत स्तर है।

चीन की अर्थव्यवस्था पर निवेशकों का भरोसा मजबूत, युआन में तेजी जारी

HIGHLIGHTS

  • चीन का युआन बना रिकॉर्ड हाई
  • अमेरिकी डॉलर पर बढ़ा दबाव
  • पीपल्स बैंक ऑफ चाइना का आंकड़ा
  • युआन ने बनाया तीन साल का उच्चतम स्तर
  • वैश्विक बाजार में भू-राजनीतिक तनाव का असर

International Dollar vs Yuan News: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के मद्देनजर वैश्विक बाजार में अस्थिरता का माहौल है। इस भू-राजनीतिक संकट का असर दुनिया भर की मुद्राओं पर देखने को मिल रहा है। जहां भारतीय रुपया सहित कई देशों की करेंसी डॉलर के मुकाबले कमजोर पड़ रही हैं, वहीं चीनी करेंसी ‘युआन’ (Yuan) इस समय ग्लोबल बाजार में अपना दबदबा बनाए हुए है। चीनी युआन ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन साल का रिकॉर्ड हाई बना लिया है, जिससे निवेशकों का रुझान एशियाई मुद्रा की तरफ बढ़ता दिख रहा है।

पीपल्स बैंक ऑफ चाइना का डेटा

चीन के केंद्रीय बैंक ‘पीपल्स बैंक ऑफ चाइना’ (PBOC) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, युआन लगातार मजबूत हो रहा है। बैंक ने युआन का दैनिक रेफरेंस रेट 6.8349 प्रति डॉलर तय किया है। यह फरवरी 2023 के बाद का सबसे मजबूत स्तर है। यह संकेत स्पष्ट रूप से चीन की मंशा को दर्शाता है कि वह अपनी मुद्रा को वैश्विक स्तर पर स्थिर और मजबूत बनाए रखना चाहता है। वहीं, ऑफशोर युआन भी तेजी के साथ कारोबार करता देखा गया, जो गुरुवार को 6.803 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

डॉलर पर बढ़ता दबाव और निवेशकों का भरोसा

युआन की इस तेजी से अमेरिकी डॉलर पर दबाव बढ़ गया है। वैश्विक स्तर पर बड़े बैंक और वित्तीय संस्थान युआन को लेकर काफी सकारात्मक नजरिया अपना रहे हैं। डॉलर में जारी उठापटक और अन्य ग्लोबल करेंसी में कमजोरी के चलते निवेशक अब सुरक्षित और बेहतर रिटर्न की तलाश में धीरे-धीरे चीनी करेंसी की ओर रुख कर रहे हैं।

युआन को मिल रही ताकत क्या हैं वजह?

विशेषज्ञों का मानना है कि युआन की इस बढ़त के पीछे कई कारण हैं:

  1. निर्यात में बढ़ोतरी: पिछले एक साल से चीन के निर्यात में उल्लेखनीय मजबूती आई है, जिससे डॉलर का इनफ्लो बढ़ा है और युआन को सपोर्ट मिला है।
  2. अर्थव्यवस्था में विश्वास: चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा पहले से बेहतर हुआ है।
  3. अमेरिका से रिश्ते: अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों में स्थिरता आने की उम्मीद भी युआन को समर्थन दे रही है।

भविष्य का अनुमान

बैंक ऑफ अमेरिका की हालिया एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी तनाव में कमी आती है और चीन अपनी मुद्रा स्थिरता की नीति जारी रखता है, तो इस साल के अंत तक युआन 6.70 प्रति डॉलर तक मजबूत हो सकता है। यह वैश्विक वित्तीय व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है, जो बताता है कि डॉलर के एकाधिकार को चुनौती देने में युआन सक्षम हो सकता है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now