यूट्यूबर के ‘जश्न’ ने बनाई समस्या, फोटो खिंचवाने की हड़बड़ी में चोरी हुई बाइकें,लाठीचार्ज

Meerut News: उद्घाटन समारोह में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह भी शामिल हुईं। जैसे ही नेहा सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़कों पर भगदड़ जैसे हालात बन गए

मेरठ में शोरूम उद्घाटन के चक्कर में फंसे शादाब जकाती

HIGHLIGHTS

  • '10 रुपये का बिस्किट' अब उलझा कानूनी चक्रव्यूह में
  • शादाब जकाती पर भीड़ जुटाने के आरोप में FIR
  • मेरठ में यूट्यूबर के शोरूम उद्घाटन में मची भगदड़
  • रिंकू सिंह की बहन को देखने की भीड़ ने मेरठ को घंटों रखा जाम
  • बिना परमिशन का शोरूम और हजारों की भीड़

UP News: सोशल मीडिया पर “10 रुपये वाला बिस्किट” डायलॉग से घर-घर में पहचान बनाने वाले यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी वीडियो से नहीं, बल्कि कानून तोड़ने के आरोप से है। रविवार को मेरठ में अपने नए शोरूम के उद्घाटन के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटाना उन्हें भारी पड़ गया। इस घटना के कारण शहर में घंटों भयंकर जाम लगा और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

इन्फ्लुएंसर्स के लिए उमड़ी भीड़

दरअसल, शादाब जकाती ने नौचंदी थाना क्षेत्र में ‘जकाती ज्वैलर्स (1mg गोल्ड शोरूम)’ का उद्घाटन किया। शोरूम के प्रचार के लिए उन्होंने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया था। इन इन्फ्लुएंसर्स और सितारों की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में युवा और बच्चे सड़कों पर उमड़ पड़े।

नेहा सिंह को देखने के लिए मची भगदड़

उद्घाटन समारोह में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह भी शामिल हुईं। जैसे ही नेहा सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़कों पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और कई लोग गिरते-पड़ते बचे। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां मौजूद लोगों की कई मोटरसाइकिलें पार कर दीं। भीड़ के कारण आम लोगों का निकलना दूभर हो गया और शहर की सड़कें घंटों जाम रहीं।

एसपी सिटी ने की कार्रवाई, दर्ज हुआ मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी विनायक भोंसले ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए किसी भी तरह से प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। बिना अनुमति भीड़ जुटाने, सार्वजनिक रास्ता बंद करने और जनता को घंटों परेशान करने के आरोप में शादाब जकाती और अन्य आयोजकों के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने दिया सख्त संदेश

पुलिस ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया स्टार्स को एक सख्त संदेश दिया है। एसपी सिटी ने साफ तौर पर कहा कि “सिर्फ फेमस होने का मतलब यह नहीं है कि आप कानून को ताक पर रख दें।” उन्होंने यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील करते हुए कहा कि उनके सिविक सेंस (Civic Sense) की कमी की वजह से किसी भी निर्दोष की जान खतरे में नहीं पड़नी चाहिए।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now