कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

World’s Cow : दुनिया की सबसे महंगी गाय ब्राजील में, कीमत है चौंकाने वाली

Worlds Cow

ब्राजील में एक गाय इस समय काफी चर्चा का विषय बन चुकी है और इस गाय की कीमत दुनिया की अन्य गायों से कहीं ज्यादा है। इसकी कीमत में आप आलीशान कार और बंगला के साथ-साथ बहुत कुछ खरीद सकते हैं। इस गाय का भारत से खास कनेक्शन रहा है। इस नस्ल का नाम आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले की नेल्लोर नस्ल के नाम पर रखा गया है। यहां से यह नस्ल ब्राज़ील भेजी गई और बाद में दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल गई।

दुनिया में कई पालतू जानवर हैं जिनके बारे में अलग मान्यताएं हैं और कुछ की तुलना देवताओं से भी की जाती है। प्रत्येक का एक विशेष और अलग महत्व है, भारत में गाय को भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए लोग गायों का सम्मान करते हैं और पूजा भी करते हैं दुनिया भर में गायों की विभिन्न नस्लों में कुछ न कुछ खास बात होती है। एक गाय ऐसी भी है जिसकी कीमत सबसे ज्यादा है और इसे दुनिया की सबसे महंगी गाय के रूप में जाना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 27 फरवरी को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी

Viatina-19 FIV मारा इमोविस को पिछले साल दुनिया की सबसे महंगी गाय घोषित किया गया था। अकेले ब्राज़ील में इस नस्ल की लगभग 160 मिलियन गायें हैं। इन गायों में चमकदार सफेद फर, ढीली त्वचा होती है. नेल्लोर की गायें गर्म मौसम के लिए अच्छी तरह से अनुकूलित होती हैं।

यह गाय नेल्लोर नस्ल की है और साढ़े चार साल की है। नेल्लोर नस्ल की साढ़े चार साल की गाय वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस दुनिया की सबसे महंगी गाय है। इस प्रजाति की सैकड़ों गायें ब्राज़ील में पाई जाती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गाय का एक तिहाई स्वामित्व हाल ही में ब्राजील के अरंडू में एक नीलामी में 6.99 मिलियन रियल (11 करोड़ रुपये) में बेचा गया। जिससे इसकी कुल कीमत 4.3 मिलियन डॉलर (35 करोड़ रुपये) हो गई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now