Saturday, July 19, 2025
spot_img
Homeमुख्य समाचारभाजपा महानगर की ओर से “महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह”

भाजपा महानगर की ओर से “महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह”

ऋषि तिवारी


गाजियाबाद।  महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एवं महानगर महिला मोर्चा संयोजिका डॉ उदिता त्यागी के दिशा निर्देशानुसार आज 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा महानगर की ओर से विजय नगर स्थित उत्सव भवन में “महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज में महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही एनजीओ संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने इस महिला दिवस कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाया। साथ ही समाज में महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाली कुछ महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनके नाम रीमो सक्सेना, रीना त्यागी, नीलम श्रीवास्तव, निभा श्रीवास्तव, शिल्पा जैन, डॉ संगीता, मीता, डॉ रश्मि, डॉ स्मृति शर्मा, निशि त्यागी, कीर्ति शर्मा
कार्यक्रम की संयोजिका सुषमा गंगवार महानगर महिला मोर्चा मंत्री रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Most Popular

Recent Comments