वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी भारी पड़ी, 14 गिरफ्तार

वाराणसी में 14 आरोपियों गिरफ्तार

संध्या समय न्यूज


UP News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करना कुछ युवकों पर भारी पड़ गया। पवित्र नदी में चिकन बिरयानी की हड्डियां और अवशेष फेंकने के आरोप में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट

बता दें कि कुछ मुस्लिम युवकों ने गंगा नदी में नाव लगाकर वहां इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने चिकन बिरयानी का सेवन किया और आरोप है कि खाने के बाद उन्होंने हड्डियां और अन्य अपशिष्ट सीधे नदी में फेंक दिए। युवकों ने पूरी गतिविधि का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और जो तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई

बता दें कि वीडियो वायरल होते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गंगा को अपवित्र करने का यह काम जानबूझकर किया गया है, जो हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : पिता बनने के बाद रणदीप हुड्डा का दमदार कमबैक! फिल्म में हरियाणवी जाट में दिखेंगे

आरोपिय गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी

बता दें कि कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 295A (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के साथ-साथ जल प्रदूषण निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

शिकायतकर्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा रजत जयसवाल ने बताया

इस संदर्भ में शिकायतकर्ता रजत जयसवाल ने कहा कि मां गंगा सनातन धर्म को मानने वालों की आस्था का केंद्र है। दुनियाभर से लोग पूजा-अर्चना के लिए यहां आते हैं। नदी की गोद में मांस-हड्डियां फेंकना न केवल जल प्रदूषण का मामला है, बल्कि यह हिंदुओं की आस्था और भावनाओं का अपमान है। इस घटना से हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now