संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत नव नियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान का उनके छलेरा स्थित निज निवास पर पहुंचकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने महेश चौहान को अंग वस्त्र पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं व्यापार मंडल का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महेश चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नोएडा महानगर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
व्यापारियों की समस्याओं पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
स्वागत कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान को अवगत कराया। व्यापारियों ने बाजारों से जुड़ी समस्याओं और व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
महेश चौहान ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों के हित में सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष विक्रम सेठी, जेएस बेदी, कार्यालय मंत्री नवीन पोरवाल, सचिव सुनील वर्मा, शैलेंद्र पोरवाल, सुरेन्द्र गर्ग, रोहित श्रीवास्तव, पुष्कल गुप्ता एवं श्रीमती संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और व्यापारियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।



























