नोएडा में भक्तिभाव से मनाया गया तुलसी विवाह उत्सव

Noida Tulsi Vivah

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज मंदिर महिला मंडल द्वारा बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव से तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था।

विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात पंडित शीतेश झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तुलसी विवाह संपन्न कराया। विवाह समारोह में सेक्टर की 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु जी को भेट स्वरूप अर्पित कीं। विवाह के उपरांत जलपान की व्यवस्था की गई थी, जिसमें भक्तों ने गर्मागर्म समोसे और इमरती के प्रसाद का आनंद लिया। भक्तों में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: एमसीडी आयुक्त के वित्तीय अधिकारों में दस गुना इजाफा

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका

सांयकालीन कार्यक्रम में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर प्रबंधन एवं महिला मंडल द्वारा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम के दौरान के कुछ चित्र मंदिर परिसर में सजीव झलक प्रस्तुत कर रहे हैं, जो भक्तिभाव और उल्लास से भरे इस समारोह की सुंदरता को दर्शाते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now