कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

नोएडा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का उत्सव

Noida News: डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है।

12 साल विकास के, विश्वास के और जनकल्याण के साथ हरित भारत का संकल्प

HIGHLIGHTS

  • पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
  • पर्यावरण और विकास का सुंदर मेल
  • हर पौधा हमारे भविष्य की नींव
  • पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण
  • स्वच्छ और हरित वातावरण का मिशन

Noida News: नोएडा में इस विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दर्शाते हुए 12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नोएडा महानगर के मोरना पेट्रोल पंप के समीप स्थित ग्रीन बेल्ट में हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि केंद्र सरकार की सफल 12 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना भी है।

यह वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के नाम से संचालित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण का निर्माण करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल को सुनिश्चित करना है। भाजपा का यह अभियान विशेष रूप से केंद्र सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को एक जनआंदोलन बनाने का भी उद्देश्य रखता है।

Noida News: डॉ. महेश शर्मा ने कहा

बता दें कि डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Noida News: विधायक पंकज सिंह ने कहा

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा केवल विकास की बात नहीं करती बल्कि धरातल पर जनहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। वृक्षारोपण अभियान प्रकृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सहभागी बनना चाहिए।

दोनों अतिथियों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिन की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भाजपा का “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” अभियान केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है और आने वाले दिनों में नोएडा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now