गौतमबुद्ध नगर में आला अधिकारियों ने कांवड़ शिविरों और मार्गों का किया निरीक्षण

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा में पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात कांवड़ शिविरों और मार्गों का निरीक्षण किया।डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह के साथ एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नोएडा जोन के विभिन्न क्षेत्रों में बने कांवड़ शिविरों और मार्गों का निरीक्षण किया।

इसी क्रम में एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-39 व थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-37, ब्रह्मपुत्र मार्केट, अरुण विहार में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यातायात, कानून-व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए और थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पीसीआर, पीआरवी वाहनों द्वारा लागातार पैट्रोलिंग की जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये।

पुलिस अधिकारियों ने देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था से लेकर शिविर के अंदर पानी-बिजली की उचित व्यवस्था के इंतजाम को देखा। अधिकारियों ने कांवड़ शिविरों में विश्राम कर रहे और आ रहे शिव भक्तों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग कर उन्हे जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि कांवड़ यात्रा को लेकर पीसीआर, पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार पैट्रोलिंग की जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।

इसके साथ-साथ पहले से ही जारी किए गए यातायात डायवर्सन प्लान को भी लागू कर दिया गया है। उसके हिसाब से शुक्रवार से कालिंदी कुंज की तरफ से नोएडा आने वाले मार्ग पर एक लाइन बंद हो जाएगी। इस वजह से महामाया फ्लाईओवर के पास वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए वहां पर ट्रैफिक कर्मियों की नियुक्ति की गई है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now