संदिप कुमार गर्ग
ये महिलाएं हास्टल पीजी और कॉलेज के आसपास स्टूडेंट्स और अन्य लोगों को गांजा बेचती थी।एडीसीपी डा.मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर महर्षि रोड विद्या मंदिर के पास आने वाला है। पुलिस ने वहां से गांजा तस्कर राज राठौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ बताया कि वह सिंहराज भाटी चौक पर दो महिलाओं को गांजा देने वाला था। इस जानकारी के बाद पुिलस ने उसकी निशानदेई पर सुमन पत्नी शिवलाल व अनू इक्का पत्नी रामेश्वर को सिंहराज भाटी चौक के सामने वाली गली से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में बताया कि ये तीनों सिंह राज भाटी चौके के सामने सलारपुर निवासी नूर फातिमा उर्फ शाहिबा के संरक्षण में ही गांजा तस्करी करती थी। पुलिस की एक टीम वहां दबिश दी। भनक लगते ही फातिमा मौके से फरार हो गई। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। इन तीनों के पास से 18 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।जिस गांजे को पकड़ा गया है। उसकी मादकता काफी तेज है। इसे केमिकल के प्रयोग से इसका मादकता को बढ़ाया जाता था।