इस वर्ष भी “भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस” जोश और उल्लास के साथ मनाया

संदिप कुमार गर्ग


गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान के “रजत विहार योगा केंद्र” ने रजत विहार – सी ब्लॉक, सेक्टर 62 में “भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस” बहुत जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। रजत विहार योग प्रेमी माताएं-बहनें एवं युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने सुबह 6.00 बजे योगा पॉइंट पर पहुँच कर भारतीय योग संस्थान के अधिकारी सी एम नागपाल और केंद्र प्रमुख गिन्नी झा व अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन करके योगाभ्यास प्रारम्भ किया।

विश्व हिंदू परिषद के नोएडा महानगर सह मंत्री राजीव शर्मा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया, उन्होंने बताया कि सभी को नित्य योग करना चाहिए, विशेषकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए और घर में सभी को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना चाहिए।

मासिक राशिफल अप्रैल 2026: जानिए ग्रहों की चाल से आपके जीवन में आएंगे क्या बदलाव?

रजत विहार का योग केंद्र पिछले कई वर्षो से पूर्णतया निःशुल्क चलाया जा रहा है, जिससे रजत विहार निवासी निरंतर लाभ ले रहे हैं। योग साधक जितेंद्र अवस्थी, नवगीत पुरवार, गुलाब झा, ओ पी अग्रवाल, सुब्रत मोहाकुद, पी एल रैना, रोली शर्मा, उर्मिला बिष्ट, लता तोमर, मधु सिंह, नीलम सिंह, ममता गौड़, शीतल भाटी, रत्नम पुरवार, कोमल संतोष सोलंकी और बीजू थॉमस, मनोज कुमार व अन्य योग साधकों ने एक साथ योगाभ्यास किया. सभी ने एक पुरानी कहावत “रोज करोगे योग, तो रहोगे निरोग” को चरितार्थ किया

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now