यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक से टूर्नामेंट के किया उद्घाटन

संदीप कुमार गर्ग


एनपीडीए के अध्यक्ष प्रिय भाई भूपेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, अभिषेक दुबे, विवेक भाटी एवं संतोष दुबे के सौजन्य से आज उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर आगामी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निवेदन किया गया।

इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि देश के एक शहीद की स्मृति को इतने लंबे समय तक जीवित रखने और उनके सम्मान में इस तरह का आयोजन करने का कार्य अत्यंत पुनीत एवं सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वह इस आयोजन में अवश्य सम्मिलित होंगे और शहीद की स्मृति को समर्पित इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव की बात होगी।

हालांकि, उद्घाटन समारोह की तिथि को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि लिखित रूप में स्वीकृति एवं कार्यक्रम में सहभागिता की आधिकारिक सूचना उद्घाटन की तिथि से लगभग 10 से 15 दिन पूर्व उपलब्ध करा दी जाएगी।

एनपीडीए पदाधिकारियों ने ब्रजेश पाठक द्वारा निमंत्रण स्वीकार किए जाने पर आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनके मुख्य आतिथ्य से टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह और भी गरिमामय एवं प्रेरणादायी बनेगा।

यह आयोजन देश के वीर शहीद की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now