मुल्तानी मिट्टी के चमत्कारी फायदे, जो आपकी त्वचा को बना दें खूबसूरत

चेहरे पर निखार लाने के लिए 'मुल्तानी मिट्टी' का फेसपैक एक बेहद पुराना, सस्ता और कारगर उपाय है, जिसे हम पुराने इतिहास में देख सकते है कि हमारी दादी-नानी भी पसंद करती थीं। मुल्तानी मिट्टी में नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने, टैनिंग और सनबर्न को ठीक करने के लिए अच्छा माना जाता है।

गर्मियों में स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें मुल्तानी मिट्टी

HIGHLIGHTS

  • गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी से पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा
  • महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, अपनाएं मुल्तानी मिट्टी का प्राकृतिक जादू
  • गर्मी में ऑयली स्किन और टैनिंग से छुटकारा दिलाए मुल्तानी मिट्टी
  • चेहरे की झाइयां, पिगमेंटेशन और मुंहासों के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी
  • दादी-नानी का पसंदीदा नुस्खा: मुल्तानी मिट्टी से पाएं ग्लोइंग स्किन

The Miraculous Benefits of Multani Mitti: गर्मियां आते ही त्वचा संबंधी समस्याओं का दौर शुरू हो जाता है। चेहरे का तैलीय होना, मुंहासे, पिगमेंटेशन, और धूप की कालिमा कुछ ऐसी समस्याएं हैं जो हम सभी का परेशान करती हैं। बाजार में कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जो तत्काल निखार देने का दावा करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में खूबसूरत दिखने की होड़ से बेहतर है कि आप अपनी त्वचा को अंदर से पोषण दें और प्राकृतिक तरीकों से लाईफ टाईम के लिए सुंदर बनाएं।

चेहरे पर निखार लाने के लिए ‘मुल्तानी मिट्टी’ का फेसपैक एक बेहद पुराना, सस्ता और कारगर उपाय है, जिसे हम पुराने इतिहास में देख सकते है कि हमारी दादी-नानी भी पसंद करती थीं। मुल्तानी मिट्टी में नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने, टैनिंग और सनबर्न को ठीक करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके नियमित उपयोग से स्किन साफ, स्वस्थ और मुलायम होती है। गर्मियों में अपने स्किन केयर रूटीन में इसे शामिल करके आप भी कमाल का निखार पा सकती हैं।

आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के फायदे और इससे बनने वाले 5 बेहतरीन फेस पैक के बारे में-

मुल्तानी मिट्टी के चमत्कारी फायदे (Multani Mitti Ke Fayde)

1. डैमेज स्किन को करती है हील

अब गर्मियों में धूल, मिट्टी और पसीने के कारण त्वचा बेजान और डैमेज हो जाती है। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा को मिक्स करके लगाने से त्वचा गहराई से हाइड्रेट होती है। यह मिश्रण सर्दियों में चेहरे की पपड़ी को भी साफ करने में मदद करता है, जिससे स्किन पहले से ज्यादा चमकदार और स्मूथ बनती है।

2. झाइयों और उम्र के निशानों को करता है दूर

देखा जाए तो उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस आना आम बात है। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद गुण त्वचा को टाइट करने में मदद करते हैं। सप्ताह में 2 बार इसके इस्तेमाल से चेहरे की झाइयां, झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होने लगते हैं। अगर आपके चेहरे पर झाइयां हैं, तो मुल्तानी मिट्टी को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके लगाने से बेहतर परिणाम मिलता हैं।

3. स्किन टोन को करता है एक समान

असमान स्किन टोन किसी को भी पसंद नहीं आता। मुल्तानी मिट्टी से बने फेसपैक के नियमित उपयोग से पैचेज, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन हल्के होने लगते हैं। खास बात ये है कि मुल्तानी मिट्टी ऑयली, ड्राई और सेंसेटिव स्किन वाले लोगों सभी के लिए फायदेमंद होती है।

4. पोर्स की करती है गहरी सफाई

खुले पोर्स की वजह से मुंहासे और ब्लैकहेड्स होते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन के पोर्स को अंदर से साफ करती है और उन्हें टाइट करती है। इससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानी दूर होती है। इसके पोषक तत्व ड्राई और डेड स्किन को हटाने में भी मददगार साबित होते हैं, जिससे गर्मियों में स्किन मुलायम और सॉफ्ट बनती है।

मुल्तानी मिट्टी से बनें ये 5 फेस पैक

  1. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेसपैक : यह मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने का सबसे आसान और प्रभावशाली तरीका है। गुलाब जल त्वचा के लिए एक बेहतरीन टोनर की तरह काम करता है।
    बनाने का तरीका: एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर ब्रश या उंगलियों की मदद से अप्लाई करें।
    इस्तेमाल का तरीका: इसे आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल बाहर निकल जाएगा और चेहरे पर स्वाभाविक निखार आएगा।
  2. मुल्तानी मिट्टी और दही फेसपैक : मुल्तानी मिट्टी और दही दोनों ही कूलिंग एजेंट की तरह काम करते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की एक्सफोलिएशन करता है, जबकि मुल्तानी मिट्टी ठंडक प्रदान करती है।
    बनाने का तरीका: एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें दो चम्मच ताजा दही मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें।
    इस्तेमाल का तरीका: इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं रहने दें। आधे घंटे बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। इससे त्वचा में खोई हुई नमी वापस आती है और टैनिंग दूर होती है।
  3. मुल्तानी मिट्टी और नींबू का फेसपैक: अगर आपकी त्वचा बहुत तैलीय है, तो यह फेस पैक आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। नींबू में विटामिन सी होता है जो दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है।
    बनाने का तरीका: एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें। पेस्ट बनाने के लिए आवश्यकतानुसार गुलाब जल का उपयोग करें।
    इस्तेमाल का तरीका: इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रहे, नींबू का रस सभी को सूट नहीं करता है, इसलिए इस पैक के इस्तेमाल से पहले हाथ पर पैच टेस्ट जरूर करें।
  4.  मुल्तानी मिट्टी, दूध व हल्दी का फेसपैक: यह पैक हमारी परंपरागत ‘उबटन’ जैसा काम करता है। दूध त्वचा को सॉफ्ट बनाता है और हल्दी इसके एंटी-बैक्टीरियल गुणों से संक्रमण दूर करती है।
    बनाने का तरीका: यदि चेहरे पर दाग-धब्बे से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दूध मिक्स करके पेस्ट तैयार करें।
    इस्तेमाल का तरीका: हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर धो दें। इससे चेहरे की रंगत निखरेगी और नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।
  5. मुल्तानी मिट्टी व एलोवेरा फेसपैक : एलोवेरा त्वचा को शांत करने वाला घटक है। जब इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाया जाता है, तो यह सनबर्न और रैशेज के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।
    बनाने का तरीका: 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच एलोवेरा जेल को 1 कटोरी में अच्छे से मिलाकर तैयार कर लें। अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो इस मिश्रण में आप थोड़ा गुलाब जल या कच्चा दूध भी मिला सकते हैं।
    इस्तेमाल का तरीका: एक क्रीमी पेस्ट तैयार करने के बाद इसे 2 से 3 मिनट के लिए रेस्ट करने दें। अब साफ चेहरे पर ऊपर की ओर स्ट्रोक में ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद फेस पैक को धो लें।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now