श्री राधावल्लभ मंदिर में तृतीय दिवस पर सुनाई गई ‘अमर कथा’

Noida News: कथा वाचक पं. श्री राकेश शास्त्री जी ने कथा की शुरुआत करते हुए भक्तों से कहा कि आप सब पर ठाकुर जी की विशेष कृपा है, जिसके कारण आप आज इस कथा का आनंद ले रहे हैं और श्रीमद्भागवत का रसपान कर पा रहे हैं।

श्रीमद्भागवत कथा में भगवान पर अटूट विश्वास का संदेश

HIGHLIGHTS

  • सेक्टर 159 नोएडा में गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत रस
  • वामन अवतार और राजा बलि प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर
  • ‘प्यासे बनकर आएं, कथा बहुत कुछ देगी’ — पं. राकेश शास्त्री
  • श्रीमद्भागवत कथा में त्याग और समर्पण का दिया गया संदेश
  • भगवान वामन की लीला सुन श्रद्धालुओं की आंखें हुईं नम

Noida News: ग्राम झटटा स्थित सेक्टर 159 नोएडा के श्री राधावल्लभ मंदिर में श्री श्री 1008 श्री किशोरी शरण जी महाराज और बाबा सूरदास जी की कृपा से चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण के तृतीय दिवस (रविवार) को ‘अमर कथा’ का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के दौरान भगवान वामन और राजा बलि का प्रसंग सुनाकर भक्तों को त्याग और समर्पण का गहरा संदेश दिया गया।

‘प्यासे बनकर आएं, कथा बहुत कुछ देगी’

कथा वाचक पं. श्री राकेश शास्त्री जी ने कथा की शुरुआत करते हुए भक्तों से कहा कि आप सब पर ठाकुर जी की विशेष कृपा है, जिसके कारण आप आज इस कथा का आनंद ले रहे हैं और श्रीमद्भागवत का रसपान कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोविन्द जितना प्रदान करते हैं, जितनी क्षमता होती है, उतना ही देते हैं। पं. शास्त्री ने भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि यदि आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना या सीखना चाहते हैं, तो कथा में ‘प्यासे’ बनकर आएं। सीखने और पाने के उद्देश्य से आने पर ये भागवत कथा आपको कुछ नहीं, बल्कि बहुत कुछ देगी।

वामन अवतार और राजा बलि का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

कथा में भगवान वामन और राजा बलि का प्रसंग बड़े ही मार्मिक तरीके से सुनाया गया। बताया गया कि कैसे वामन अवतार के माध्यम से भगवान ने राजा बलि की दानशीलता की कठिन परीक्षा ली और अंततः उन्हें अपनी शरण में ले लिया। यह प्रसंग भक्तों को त्याग, समर्पण और भगवान पर अटूट विश्वास का अनमोल संदेश देता है।

भजनों से गूंजा मंदिर परिसर, बोहरे परिवार ने किया भंडारा

इस पावन अवसर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भजनों की गूंज के बीच कथा का पूरा आनंद लिया। श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का भंडारा चौधरी रणजीत बोहरे परिवार के द्वारा सम्पन्न किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा के अंत में श्रीमद्भागवत भगवान की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now