समीक्षा बैठक में विधायकों को तेजस्वी की हिदायत

भवेश कुमार


पटना। हमारे पास भीड़ लगाने के बदले आप जनता के बीच जाएं। क्षेत्र का सघन भ्रमण कर पता लगाएं कि वोट कम क्यों पड़े। कारणों की पड़ताल कर निदान कीजिए। ऐसा नहीं कर पाए तो विधानसभा चुनाव में टिकट देने से पहले पार्टी विचार करेगी। लोकसभा चुनाव में 19 सीटों पर हार की समीक्षा के लिए बुलाई गई राजद की बैठक में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने 2025 में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने का टास्क दिया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बेशक इतनी सीटों पर हार चिंताजनक है। लेकिन, हम अपनी कमजोरियों की पहचान कर जनता के बीच जाएं तो राज्य में अगली सरकार हमारी होगी। जीते और हारे उम्मीदवार अपने क्षेत्रों में आभार यात्रा शुरू कर दें। कभी यह न कहें कि अमुक जाति ने वोट नहीं दिया। बल्कि सभी जातियों के प्रति आभार प्रकट करें। सभी जातियों का कम या अधिक वोट मिले बिना राजद का वोट प्रतिशत इतना नहीं बढ़ता।
तेजस्वी ने कहा वह 15 अगस्त के बाद पदयात्रा करेंगे।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा में वही नेता शामिल होंगे, जिन्हें बुलाया जाएगा। यह अच्छा नहीं है कि हर जगह कुछ लोग घेर कर खड़े रहें और दूसरे लोग हमारे पास आ ही नहीं पाएं।
तेजस्वी ने कहा कि माले के पास कितना साधन था कि उसके तीन में से दो उम्मीदवार चुनाव जीत गए। लोजपा के उम्मीदवार कितने पुराने और उनके दल के थे कि सभी पांच सीटों पर उनकी जीत हुई। अन्य दलों में दूसरे दलों से आए उम्मीदवार किस तरह चुनाव जीते?

तेजस्वी ने उन विधायकों को चेतावनी दी, जिनके विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार की हार हुई है। कहा कि दो महीने का समय दे रहे हैं। क्षेत्र का सघन भ्रमण कर पता लगाएं कि वोट कम क्यों पड़े। कारणों की पड़ताल कर निदान कीजिए। ऐसा नहीं कर पाए तो विधानसभा चुनाव में टिकट देने से पहले पार्टी विचार करेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now