T20 वर्ल्ड कप 2026: बारिश और बहिष्कार के बीच फंसा पाकिस्तान, बिना खेले बाहर होने का संकट!

पाकिस्तान का 'करो या मरो' का मैच (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम गंभीर संकट में आ खड़ी हुई है। टीम के खराब प्रदर्शन या चयन संबंधी दिक्कतों से ज्यादा इस बार उसकी मुश्किलें उसके विवादित फैसलों और मौसम की मार बढ़ा रही हैं। पाकिस्तान सरकार द्वारा टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला टीम पर भारी पड़ सकता है। आईसीसी की कार्रवाई के डर के बीच अब पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बिना मैदान पर उतरे ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

श्रीलंका में बारिश का साया

बता दें कि 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो रहे विश्व कप में पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं, जो उसके लिए मुसीबत बनता जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले दिन ही पाकिस्तान को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ उतरना है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, मैच के दिन यानी शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। अगर दोपहर 12 बजे के बाद बारिश ने दस्तक दी, तो पाकिस्तान का पहला मैच धुल सकता है और उसे महज एक अंक से संतोष करना पड़ेगा। मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। 10 फरवरी को पाकिस्तान का दूसरा मैच भी कोलंबो में ही अमेरिका (USA) के खिलाफ है। पिछले विश्व कप में पाकिस्तान को हराकर सनसनी मचा चुकी अमेरिकी टीम के सामने यह मैच चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उस दिन भी हल्की बारिश का अनुमान टीम की चिंताएं बढ़ा रहा है।

बहिष्कार का खतरा

सबसे बड़ी परेशानी 15 फरवरी को निर्धारित भारत के खिलाफ मैच को लेकर है। पाकिस्तान सरकार के बहिष्कार के फैसले के चलते अगर यह मैच नहीं खेला गया, तो पाकिस्तान के हाथ से पूरे 2 अंक निकल जाएंगे। ऐसी स्थिति में टीम को अंतिम लीग मैच में नामीबिया को हराने के बाद भी केवल 4 अंक ही हासिल होंगे।

यह भी पढ़ें : फडणवीस नहीं, अब राज्य में ‘फसनवीस सरकार’ नाना पटोले का तीखा हमला

बिना खेले बाहर होने का डर

दूसरी ओर, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया जैसी टीमें अपने बाकी बचे मैच भारत में खेलेंगी, जहां मौसम की समस्या कम है। वे आसानी से पाकिस्तान के अंकों की बराबरी या उसे पीछे छोड़ सकती हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान बारिश और बहिष्कार की मार झेलता है, तो उसके लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति में बिना मैदान पर उतरे ही टूर्नामेंट से बाहर होना तय माना जा रहा है। क्रिकेट जगत की निगाहें अब आईसीसी के उस कदम पर टिकी हैं, जो वह पाकिस्तान के इस विवादित रुख के बाद लेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now