एसोटेक विंडसर कोर्ट में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। एसोटेक विंडसर कोर्ट, सेक्टर 78 में सोसाइटी के निवासियों की ओर से श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरी सोसाइटी भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आई।

सुंदरकांड पाठ के दौरान श्री नारायण सेवा ट्रस्ट, गाजियाबाद की ओर से भक्तिरस से परिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों ने कार्यक्रम में मौजूद निवासियों और श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति संगीत से पूरे वातावरण में सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

पाठ के समापन के बाद विधि-विधान से हनुमान जी की आरती की गई। इस दौरान सभी निवासियों और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि, शांति और आनंद की कामना की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

कार्यक्रम में आकांक्षा गोयल, सुनीता गुप्ता, सौम्या चौधरी, नविता गुरबानी, ज्योति देवपुरा, रिचा अग्रवाल, शिखा जिंदल, रचना वत्स, सोनल मित्तल, प्रिंसी, अंजलि जिंदल, चांदनी चौधरी, रेणु चौधरी, राशि गुप्ता, स्वाति अग्रवाल, हमांशी गुप्ता, संतोष रानी सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम सोसाइटी के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now