छात्रों ने किया राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का दौरा

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा ने अपने विधि छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। बुधवार को छात्रों ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का दौरा किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को फॉरेंसिक विज्ञान की प्रक्रियाओं, तकनीकों तथा अपराध जांच में इसकी भूमिका से अवगत कराना था।

आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने शैक्षणिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि विधि की पढ़ाई केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। छात्रों को वास्तविक स्थितियों से अवगत कराना, उन्हें बेहतर पेशेवर बनने की दिशा में भी सशक्त बनाता है।

मासिक राशिफल अप्रैल 2026: जानिए ग्रहों की चाल से आपके जीवन में आएंगे क्या बदलाव?

वहीं आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने प्रयोगशाला में विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया, जिसमें डॉक्स एग्जामिनेशन, फिंगरप्रिंट एनालिसिस, डीएनए टेस्टिंग, और साइबर फॉरेंसिक आदि प्रमुख रहे। वहीं विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए उन्हें प्रयोगशाला में प्रयुक्त आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों की जानकारी दी तथा फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

इस शैक्षणिक यात्रा के संयोजक प्रोफेसर व्यास कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की भ्रमण ने छात्रों को उनकी पढ़ाई के सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक अनुभव से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में छात्रों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा कि किस प्रकार वैज्ञानिक विधियां अपराध की गुत्थियों को सुलझाने में मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बतौर सहायक संयोजक प्रोफेसर पुष्पेन्द्र कुमार एवं प्रोफेसर संतोष सती मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now