विधानसभा नतीजों के बीच शेयर बाजार ने दिखाया दम

Indian Stock Market: आज का दिन बाजार के लिए बहुत ही सशक्त और सकारात्मक रहा। BSE का सेंसेक्स पहली बार 77,501 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 50 ने भी 24,190 के स्तर को छू लिया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली।

निफ्टी में भी जबरदस्त रैली, निवेशकों का उत्साह चरम पर

HIGHLIGHTS

  • बाजार में धमाकेदार उछाल
  • सेंसेक्स 900 अंक से ऊपर पहुंचा
  • शेयर बाजार में हुई जबरदस्त खरीदारी
  • ऑटो और FMCG सेक्टर में 2% से अधिक की बढ़त
  • बाजार की रफ्तार से निवेशकों का भरोसा मजबूत

Indian Stock Market: आज 4 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में आज के दिन इतिहास रच दिया है। विधानसभा चुनावों के रुझानों के बीच बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है। शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स ने 500 अंकों की छलांग लगाई और 77,440 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद तो जैसे बाजार का माहौल ही बदल गया, और कुछ ही समय में सेंसेक्स 900 अंकों से ऊपर पहुंच गया।

प्रमुख सूचकांकों में जबरदस्त उछाल

आज का दिन बाजार के लिए बहुत ही सशक्त और सकारात्मक रहा। BSE का सेंसेक्स पहली बार 77,501 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 50 ने भी 24,190 के स्तर को छू लिया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, Nifty Bank 325 अंक बढ़कर 55,188 पर पहुंच गया। वहीं, Nifty Financial Services भी 150 अंक की बढ़त के साथ 25,807 पर कारोबार कर रहा था।

सेक्टरल हाइलाइट्स

ऑटो सेक्टर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली, जबकि FMCG सेक्टर ने भी 1% से अधिक की बढ़त दर्ज कराई। बाजार का समग्र माहौल तेजी का था, जिससे निवेशकों में उत्साह देखा गया।

बाजार का संपूर्ण प्रदर्शन

आज कुल 903 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 742 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 107 शेयर गिरावट में। 54 शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचे, वहीं सिर्फ 7 शेयर अपने निचले स्तर पर थे। इसके अलावा, 36 शेयर अपर सर्किट में और 13 शेयर लोअर सर्किट में फंसे हुए हैं, जो बाजार में मजबूती का संकेत है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now